Aishwarya की हमशक्ल के रूप में हुई थी पॉप्युलर, 12 साल बाद भी उतनी ही खूबसूरत है ये एक्ट्रेस
बॉलीवुड में हर साल कई नए चेहरे लॉन्च होते हैं, कुछ तो अपनी फिल्मों से पॉप्युलर हुए और कुछ बिल्कुल अलग और अनोखी वजह से यादगार बन गए. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं Sneha Ullal जो चर्चा में आई थी Aishwarya Rai से अपनी मिलती-जुलती शक्ल की वजह से.
Salman Khan के साथ Lucky: No Time for Love में डेब्यू करने वाली इस एक्ट्रेस ने एक-दो फिल्मों के बाद साउथ का रुख कर लिया था. हालांकि ऑटो इम्यून डिसॉर्डर नाम की एक बिमारी के चलते ये काफी समय से फिल्मों से दूर थीं लेकिन जल्द ही ये टॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं.
लेकिन ये आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी ये 12 साल पहले अपने डेब्यू के वक्त थीं. 29 साल की ये डीवा हाल ही में नज़र आई थी मुंबई एयरपोर्ट पर और इनका ट्रैवल स्टाइल काफी शानदार है. इनके वॉर्डरोब में फ्लोई गाउन्स से लेकर फ्लोरल प्रिंट्स तक, इनका वॉर्डरोब काफी ट्रेंडी है.


Post a Comment