Header Ads

ये हैं Airtel के 5 अफोर्डेबल प्लान, जानें Jio से सस्ते या महंगे?






मौजूदा दौरन में टेलीकॉम कंपनियां आए दिन नए-नए प्लान पेश कर रही हैं। Airtel के कुछ प्लान Jio को सीधे टक्कर दे रहे हैं। Jio के आने के बाद से ही टेलीकॉम सेक्टर पूरा बदल गया है। एक समय एयरटेल जहां 1GB डाटा 28 दिनों के लिए 255 रुपए में दे रहा था तो वहीं अब 1GB डाटा हर रोज ऑफर किया जा रहा है।

नवंबर २०१७, से ही टेलीकॉम सेक्टर के ऑपरेटर्स ने टैरिफ प्लांस में बड़े बदलाव किए। आउट गोईंग रोमिंग कॉल्स, एडिशनल डाटा, एसएमएस ऑफर तक को बदल दिया गया। ऐसे में हम बता रहे हैं कि आज एयरटेल के सबसे किफायती प्लान कौन से हैं।


यह लिस्ट एयरटेल के 349 रुपए वाले कॉम्बो प्लान के साथ शुरू होती है। इस प्लान में कंपनी फ्री वॉइस कॉलिंग के साथ 1.5GB डाटा पर-डे ऑफर कर रही है। यह प्लान 28 दिनों के लिए है।


399 रुपए वाले प्लान में एयरटेल 1GB डाटा हर रोज ऑफर कर रही है। इसमें फ्री वॉइस कॉल्स भी दिया जा रहा है। यूजर हर रोज 100 SMS कर सकता है। यह प्लान 70 दिनों के लिए वैलिड है।


यह प्लान कुछ ही दिनों पहले कंपनी ने अनाउंस किया है। इसमें 1GB डाटा हर रोज ऑफर किया जा रहा है साथ ही फ्री वॉइस कॉलिंग दी जा रही है। 100SMS इसमें भी हैं। यह प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कुछ यूजर्स के लिए यह 84 दिनों तक वैलिड है।


इस प्लान को अभी एयरटेल के सबसे प्लान में से एक कहा जा सकता है। इसमें कंपनी 2.5GB डाटा हर रोज ऑफर कर रही है। फ्री वॉइस कॉलिंग इसमें है। साथ में 100SMS दिए जा रहे हैं। इसकी वैलिडिटी 29 दिनों की है।


इस प्लान में एयरटेल 3.5GB डाटा हर रोज दे रहा है। फ्री कॉलिंग और 100SMS भी इसमें है। यह 28 दिनों की वैधता के साथ आता है।


एयरटेल के इन सभी प्लान में कॉलिंग एक दिन में 250 मिनट ही की जा सकती है। हफ्ते में 1 हजार मिनट से ज्यादा कॉलिंग नहीं की जा सकती। अलग-अलग सर्कल के हिसाब से प्लान अलग-अलग हैं।