70 साल शख्स ने की इतनी छोटी लड़की से शादी, ये है इसके पीछे की पूरी सच्चाई
एक बुजुर्ग शख्स और शादी के जोड़े में कम उम्र की लड़की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि तकरीबन 70 साल के शख्स ने खुद से 40,45 साल छोटी लड़की से विवाह रचाया है। दावा किया जा रहा है कि बुजुर्ग शख्स अपोलो हॉस्पिटल के डायरेक्टर राजेश हिम्मत सिंह है। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है
- पड़ताल के मुताबिक, यह तस्वीर फेमस बिजनेसमैन राजेश कुमार हिमतसिंहका की है। वे नॉर्थ ईस्ट के राज्य असम से ताल्लुक रखते हैं।
- राजेश कुमार को साल 1987 में 'हिमतसिंहका ऑटो इंटरप्राइजेज लिमिटेड' का पहली बार प्रबंध निदेशक (मैनेजिंग डाइरेक्टर) के रूप में नियुक्त किया गया था। हालांकि, इन दिनों उनके बेटे और परिजन हिमतसिंहका ग्रुप के बिजनेस को संभालते हैं।
- हिमतसिंहका ग्रुप का सीड्स कंपनी के अलावा हॉस्पिटैलिटी, ऑटो, मोटर वर्क्स समेत कई क्षेत्रों में बिजनेस है। उनका बिजनेस असम के अलावा पश्चिम बंगाल समेत दूसरी जगहों पर फैला हुआ है।
- राजेश कुमार ऑटो इंटरप्राइजेज के अलावा श्री कृष्णा टी को प्राइवेट लिमिटेड, हिमतसिंहका मोटर वर्क्स लिमिटेड, हिमतसिंहका लाइफ स्टाइल प्राइवेट लिमिटेड, हिमतसिंहका बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड, असम हॉस्पिटल लिमिटेड, हिमतसिंहका ट्रेड एंड एजेंसी लिमिटेड, ऑटो कैरीज फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड पुष्पापति मशीन टूल्स, सराईघाट हॉस्पिटल जैसे कई प्रतिष्ठानों के कर्ताधर्ता हैं।
एक फेसबुक यूजर Kuwali Das का दावा है कि वो राजेश कुमार हिमतसिंहका को अच्छी तरह से जानती हैं।
- Kuwali ने लिखा है कि, ''मैं राजेश अंकल से अच्छी तरह से परिचित हूं। वे मेरे पिता के दोस्त हैं, लेकिन उन्होंने जो किया है उसका हम समर्थन नहीं करते। आंटी के निधन के बाद से वे खुद को अकेला मान रहे थे। वे किसी उम्रदराज या विधवा महिला से भी शादी कर सकते थे, लेकिन उन्हें छोटी उम्र की लड़की से शादी नहीं करनी चाहिए थी। उन्हें कनिष्क (राजेश का बेटा) और अपने नाती-पोतो के बारे में सोचना चाहिए था। उन्होंने जिस लड़की को पत्नी बनाया है वह उनकी बहू से भी छोटी है।''
- एक और यूजर Dipu Saikia लिखती हैं, ''मैं भी राजेश कुमार हिमतसिंहका को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं। वो अब पूरी तरह से दिवालिया हो चुके हैं। उनकी पूरी प्रॉपर्टी या तो बिक चुकी है या बेटे और पोते संभाल रहे हैं।''

Post a Comment