Header Ads

41 की उम्र में सुष्मिता सेन ने फ्लॉन्ट किए एब्स, ऐसे रहती हैं फिट



बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में वे अपने एब्स दिखाते नजर आ रही हैं। इसमें सुष्मिता ने अपने मुंह से टीशर्ट को दबा रखा है और एब्स दिखा रही हैं।

खुद को फिट रखने के लिए वे काफी मेहनत करती हैं। खबरों की मानें तो वे पिछले काफी समय से स्ल्पि डिस्क जैसी समस्या से परेशान थी और इसकी वजह से वे जिम में एक्सरसाइज नहीं कर सकती। लेकिन बावजूद इसके योगा और डांस के जरिए वे खुद को फिट रखती हैं। सुष्मिता हर सप्ताह अपने वर्कआउट में बदलाव करती हैं। वे रनिंग, कार्डियो और एरियल करती हैं। सुष्मिता एक हेल्थी डाइट और और मेडिटेशन को भी फोलो करती हैं। उनका मानना है कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिमाग होने की वजह से ही उनके चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है। बता दें कि सुष्मिता ने फिल्म 'दस्तक' (1996) के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा वे 'सिर्फ तुम' (1999), 'बीवी नं 1' (1999), 'आंखे' (2002), 'तुमको ना भूल पाएंगे' (2002), 'मैं हूं ना' (2004), 'मैंने प्यार क्यों किया' (2005), 'बेवफा' (2005) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। वे आखिरी बार 2010 में आई फिल्म 'नो प्रॉब्लम' में नजर आईं थीं।