Header Ads

आराध्या बच्चन की यह 6 तस्वीरें आपके चेहरे पर मुस्कुराहट न बिखेर दें तो कहना !!



अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की लाडली बेटी आराध्या बच्चन आज 6 साल की हो गई है। इन 6 सालों में आराध्या कई बार अपने परिवार के साथ मीडिया से मुखातिब हुई हैं। कभी अपने दादा अमिताभ बच्चन की गोद में बैठकर उन्होंने फैंस का अभिवादन किया तो कभी एयरपोर्ट से निकलते समय अलग-अलग पोज़ दिए। इन सारे मौकों पर आराध्या की एक बात सभी ने नोटिस करी। वो बात थी कि उनमें बच्चन खानदान का हर गुण है।


भले ही आराध्या अभी दुनियादारी और बॉलीवुड की चमक दमक को अच्छी तरह से न समझती हों लेकिन वो यह अच्छी तरह से समझती है कि किस समय पर उन्हें किस तरह से पेश आना है ? वो अपने दादा अमिताभ बचच्न और पिता अभिषेक बच्चन की तरह कई मौकों पर मीडिया के सामने पूरी शालीनता के साथ पेश आयीं हैं तो कई मौकों पर वो अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह चुलबुले अंदाज में नजर आयीं। आज हम आपको आराध्या के छठे जन्मदिन पर उनके ऐसे ही 6 खास रंग दिखायेंगे। जो न केवल आपका दिल जीत लेंगे बल्कि आपके चेहरे पर मुस्कुराहट भी बिखेर देंगे।

दोस्तों हाल में जब ऐश्वर्या राय बच्चन से उनकी बेटी आराध्या की परवरिश के बारे में पूछा गया था तो उनका जवाब था, ‘आराध्या की अब तक की परवरिश बहुत ही सामान्य है। ऐसा नहीं है कि हम उसको बैठा कर अपनी फिल्में दिखाते हैं। वो यह अच्छी तरह से जानती है कि हम लोग क्या करते हैं। जब वो घर से बाहर जाती है तो परिवार वालों के पोस्टर्स शहर में देखती है। वो यह अच्छी तरह से पता है कि उसका परिवार क्या काम करता है ? क्योंकि वो मेरे साथ सफर करती है, दुनिया खूमती है और नए लोगों से मिलती है तो उसे खुद समझ आता है कि उसके माता-पिता का पेशा क्या है ? अब खुद ही मीडिया को हैंडल करना सीख गई है (एक बच्ची की जितनी समझ होती है उसके अनुसार), जो आपने नोटिस भी किया होगा।’ बॉलीवुड लाइफ हिन्दी बच्चन खानदान की इस प्यारी सी बच्ची के लिए जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई देता है।