Header Ads

पहले कराया 5 घंटे इंतजार, अब कपिल शर्मा ने मांगी अक्षय कुमार से माफी


द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज का शूट कैंसिल करने के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सफाई दी है।

 उनका कहना है कि वे इसके लिए होस्ट अक्षय कुमार से माफी मांगते हैं। गौरतलब है कि सोमवार को कपिल अपनी फिल्म 'फिरंगी' के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार के शो 'द ग्रेट इंडियन...' के साथ स्पेशल शूट करना चाहते थे। लेकिन अक्षय कुमार और उनकी टीम को 5 घंटे इंतजार कराने के बावजूद कपिल शूटिंग के लिए नहीं पहुंच सके।

- एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में कहा, "वह मेरा शो है, जहां से मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी। मैं निश्चित रूप से अपने बड़े भाई अक्षय पाजी और कंटेस्टेंट्स से मिलने वहां जा रहा हूं। इससे प्रमोशन का कुछ लेना देना नहीं है। मैं उनसे मिलने के लिए कुछ भी कर सकता हूं।"

- "मेरी उनसे बात हुई है और उन्होंने मेरी हेल्थ के बारे में चिंता भी जाहिर की है। लगातार ट्रैवलिंग और काम की वजह से थकान हो गई थी। बाकी सब ठीक है। अभी दुबई पहुंचा हूं और आज रात की फ्लाइट से वापस आकर कल सोनी टीवी के लिए फिरंगी स्पेशल इवेंट की शूटिंग करूंगा।"

- सोमवार को कपिल अक्षय कुमार के शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के सेट पर शूट के लिए जाने वाले थे। इसके लिए अक्षय और उनकी टीम सुबह जल्दी से जल्दी शूट करना चाहती थी। लेकिन कपिल की टीम ने समय सुबह 11 बजे करवाया।

- करीब 10.30 बजे सभी लोग सेट पर पहुंच गए। लेकिन कपिल कहीं नजर नहीं आ रहे थे। इतना ही नहीं, उनका फोन भी पहुंच से बाहर था।
- खास बात यह है कि दोपहर के 2 बजे तक खुद कपिल की टीम नहीं जानती थी कि वे कहां हैं।
- काफी इंतजार करने के बाद अक्षय ने कपिल के बगैर ही शूटिंग करने की सलाह दी। तब जाकर कपिल की टीम के एक मेंबर ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी है।
- इसके बाद ऐन मौके पर स्क्रिप्ट में बदलाव किया गया और शो की शूटिंग की गई।

- एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब इस बारे में शो के को-जज साजिद खान से बात की गई तो उन्होंने बताया था, "मैंने कपिल की खराब तबीयत के बारे में सुना। यह दुखद है, क्योंकि हम उनके साथ काम करने का इंतजार कर रहे थे।"


कपिल जब अपना शो 'द कपिल शर्मा शो' कर रहे थे, तब उन्होंने अजय देवगन, शाहरुख खान, अनिल कपूर से लेकर विद्या बालन तक कई स्टार्स को खूब इंतजार कराया था। जब फिरंगी का ट्रेलर लॉन्च हुआ तो कपिल ने इसपर सफाई दी थी।

- उन्होंने कहा था, "शाहरुख खान शाम 7 बजे आए और मैं दोपहर 2 बजे आ चुका था। लेकिन शाम 8 बजे मुझे लगा कि मैं कुछ नहीं कर पाऊंगा। ऐसा ही अनिल (कपूर) सर के साथ हुआ। बाद में मैं बेंगलुरु चला गया और खुद को कमरे में बंद कर खूब शराब पीने लगा। खुद को तकलीफ देने लगा।"
- "लोग मुझे ऑफिस से बाहर आने के लिए कहने लगे थे, जहां मैंने खुद को लॉक किया हुआ था। नेगेटिविटी से दूर भागने के लिए मैं बहुत शराब पीने लगा था और कई शोज कैंसिल कर दिए थे।"

कपिल शर्मा की फिल्म 'फिरंगी' 24 नवंबर को रिलीज हो रही है। यह उनके करियर की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले 2015 में उनकी 'किस-किस को प्यार करूं' रिलीज हुई थी, जिसके डायरेक्टर अब्बास-मस्तान थे।
- 'फिरंगी' को राजीव ढींगरा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में कपिल के साथ इशिता दत्ता और मोनिका गिल भी नजर आएंगी।