Header Ads

500 किलोमीटर /घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है ये कार, इतनी कीमत में हुई लांच


500  किलोमीटर  /घंटे की रफ्तार से चलने वाली दुनिया की सबसे तेज कार जल्द ही बाजार में नजर आएगी। करीब 10 करोड़ (1.2 मिलियन पाउंड) कीमत वाली ये कार एक मिनी प्लेन की रफ्तार को भी टक्कर दे सकती है। पहली टेस्टिंग के दौरान इसने 270MPH करीब 434 किलोमीटर  प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की

इस कार का नाम है Venom v5। Hennessey's कंपनी की इस अनोखी कार में लगा है 7 हजार सीसी का LSX Twin Turbocharged V8 इंजन जो 1600 हॉर्स पावर (BHP) की गजब की ताकत देता है। वहीं इसका वजन एक आम कार की तरह मात्र 1300 kg है जो इसें इतनी रफ्तार तक पहुंचाने में मदद करता है।


 वेनम वी-5 से पहले दुनिया की सबसे तेज कार का टाइटल बुगाती वेरॉन के पास था। इसकी टॉप स्पीड 434 किलोमीटर  प्रति घंटे थी।


वनेम वी-5 का 7 हजार सीसी इंजन इसे ऐसी ताकत देता है कि यह सिर्फ दस सेकेंड में 300 किलोमीटर  प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। जोकि एक प्लेन की टेक ऑफ स्पीड के बराबर है।