Header Ads

5 महीने की जंग के बाद घरों की पहली PHOTOS, इस हाल में लौट रहे लोग


फिलीपींस सेना ने पिछले हफ्ते मारावी शहर को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कब्जे से आजाद करा लिया था। 150 दिन तक चले युद्ध के बाद यह शहर खंडहर में तब्दील हो गया है। युद्ध के चलते यहां से 3.5 लाख लोग विस्थापित होकर शरणार्थी कैंपों में रहने को मजबूर हैं। इनमें से 4 हजार लोग रविवार को पहली बार अपने घर लौटे।


- घर लौटने वाले सभी लोग मारावी के बास्क इलाके के रहने वाले हैं। इनमें कई तो अब अपने घरों को पहचान तक नहीं पा रहे हैं। क्योंकि वे तहस-नहस हो गए हैं।


- कई घरों में लूटपाट हुई है तो कई में अब भी लाशें, गोलियां बिखरी पड़ी हैं। सेना इस हफ्ते 77 हजार लोगों को वापस लाएगी।



- 5 महीने की जंग में शहर में 1100 लोग मारे गए हैं। वहीं, यहां के करीब 10 हजार घरों में लूटपाट हुई है।



44 साल के इस्माइल मरावी मस्जिद में इमाम हैं। कहते हैं मेरे पास कुछ तो बचा है। यहां बहुत लोग ऐसे हैं, जिनके पास कुछ नहीं है। वे घर और अपनों को खो चुके हैं। मैं आया तो घर को नहीं पहचान पाया। पर अब खुश हूं। मैं मई में यहां सेना-आईएस के बीच युद्ध में फंस गया था।



72 साल के गोलिंग घर पहुंचे तो देखा सब कुछ चोरी हो गया था। कहते हैं कि जब मैं यहां से भाग रहा था तो लगा था कि मैं भूख या गोली से मर जाऊंगा। पर बच गया। उस वक्त एक ओर से सेना तो दूसरी ओर आतंकी गोली चला रहे थे। यदि आप आईएस की बात नहीं मानते तो वे मार देते थे।



नोरिदा की 3 मंजिला इमारत ध्वस्त हो चुकी है। वह उसे खोज नहीं पा रही थीं। नोरिदा कहती हैं मैं मई में यहां से गई थी। युद्ध में 13 दिन तक फंसी रही। मेरा घर बरबाद हो गया है। पर मैं सेना को दोष नहीं दूंगी। क्योंकि वे ड्यूटी कर रहे थे। मेरे पास कुछ नहीं है, पर एक चीज है, वो खुशी है।