बचपन से ही बला की खूबसूरत थीं ऐश्वर्या राय, 19 साल की उम्र में बनी मिस वर्ल्ड
.
खूबसूरत ऐश्वर्या राय बच्चन को देखकर आज भी लाखों लोगों के दिल जवां हो जाते हैं।19 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकीं ऐश्वर्या आज अपना 44वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं।
इस मौके पर हम आपको उनके बचपन की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाते हैं जिसे देखकर ऐश्वर्या को पहचानना आपके लिए थोड़ा मुश्किल जरूर हो सकता है।
कर्नाटक में पैदा हुईं ऐश्वर्या बचपन से ही फैशन की दुनिया की ओर अट्रैक्ट हो गईं थीं। उन्होंने कम उम्र में ही ग्लैमर की दुनिया का रुख किया। लेकिन तब शायद उनको भी पता नहीं था, कि छोटी उम्र में ग्लैमर की दुनिया उन्हें शोहरत की किन ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
1994 में महज 19 साल की ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड बनीं जिसके बाद कामयाबी ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इस बेहिसाब कामयाबी के बाद ऐश्वर्या ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
इसके बाद 1999 में आई 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड की बड़ी हीरोइनों की लिस्ट में शामिल कर दिया। ऐश्वर्या ने लगातार कई शानदार फिल्मों में काम किया। जिसमें 'देवदास' जैसी शानदार फिल्में भी शामिल हैं।
साल 2007 में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी की। उनकी एक बेटी आराध्या है जिसे अक्सर उनके साथ किसी ना किसी इवेंट में देखा जाता है।

Post a Comment