Header Ads

141 करोड़ की प्रॉपर्टी का मालिक है ये शख्स, CM के खिलाफ लड़ रहा चुनाव





गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के ‘धनकुबेर’ उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु के पास कुल 141 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। सोमवार को राजकोट पश्चिम सीट पर नामांकन के दौरान दिए हलफनामे से प्रॉपर्टी का खुलासा हुआ है।

राजकोट पूर्व सीट के निवर्तमान विधायक इंद्रनील राजगुरु को पहले से ही गुजरात का दूसरा सबसे अमीर विधायक माना जाता था।



- पिछले चुनाव के ब्यौरे के अनुसार, उनके पास 122 करोड़ की प्रॉपर्टी थी और वह कांग्रेस के तत्कालीन विधायक (अब भाजपा में शामिल) बलवंत सिंह राजपूत (करीब 225 करोड़) के बाद दूसरे सबसे अमीर विधायक थे।


- उनके पास तो साढ़े पांच करोड़ से अधिक कीमत के 13 वाहन हैं जिनमें कई महंगे लग्जरी कारें हैं। इनमें लेम्बोर्गिनी जैसी महंगी कार भी शामिल है।


- 26 जून 1966 को जन्मे इंद्रनील राजगुरु 12वीं क्लास तक पढ़े हैं। होटल व्यवसायी इंद्रनील महंगी कारों का शौक रखते हैं।


- राजगुरु ने नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि उनकी जो भी प्रॉपर्टी है सब सामने हैं, जबकि विजय रूपाणी के पास जो दिखती है उससे कई गुना गुपचुप प्रॉपर्टी है।


- उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी राजकोट महानगरपालिका और यूनिवर्सिटी घोटाले समेत भ्रष्टाचार के कई मामलों में संलिप्त रहे हैं। इससे विजय रूपाणी की प्रॉपर्टी और बढ़ सकती है।


सीएम रूपाणी के पास 7 करोड़ की प्रॉपर्टी


- मुख्यमंत्री विजय रूपाणी तथा उनकी पत्नी अंजलिबेन रूपाणी के पास कुल करीब 7 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति होने की बात उनके हलफनामे में कही गई है।


- उनके पास तीन करोड़ 45 लाख तथा पत्नी के पास एक करोड़ 98 लाख की चल-संपत्ति है जबकि अचल संपत्ति क्रमश: 55 और 82 लाख की है।