Header Ads

जब धवन को हुआ अपने से 10 साल बड़ी और 2 बच्चों की मां से प्यार


टीम इंडिया के गब्बर यानी की शिखर धवन जितना अपने क्रिकेट के प्रति समर्प्रित हैं उतने ही अपने परिवार को भी महत्त्व देते है.

भारतीय टीम जब भी किसी टूर पर जाती है तो धवन का बेटा या उनकी पत्नी आयशा साथ में ही रहती हैं.

गब्बर की पत्नी उन्हें ग्राउंड पर भी काफी सपोर्ट करती हैं. इस कपल को टीम इंडिया का आयडल कपल भी कहा जाता है.

 लेकिन बहुत कम व्यक्तियों को तो पता भी नहीं है की दोनों की मुलाकात किस तरह से हुई थी.

टीम इण्डिया के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन ने 30 अक्टूबर को ही अपनी शादी की 5वीं सालगिरह सेलिब्रेट की.

 इंस्टाग्राम पर धवन और उनकी पत्नी ने एक दूसरे को विश भी किया.

धवन और आयशा की मुलाकात बेहद दिलचस्प तरीके से हुई थी. धवन ने अपनी उम्र से 10 साल बड़ी और 2 बच्चों की मां को प्रपोज कर अपनी जीवनसंगिनी बनाया था.

शिखर और आयशा में रोज बातों का सिलसिला चल रहा था. बातो ही बातो में दोनों को कब एक दूसरे से प्यार हो गया पता ही नहीं चला.

हलाकि धवन इस बात से अनजान नहीं थे की आयशा उनसे 10 साल बड़ी हैं और 2 बच्चों की मां भी है.
धवन ने किसी बात की परवाह न करते हुए उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया. आयशा ने भी शिखर का दिल नहीं तोडा और हां कह दिया.

शिखर धवन के परिवार वालो को जब इस बात के बारे में पता चल तो उन्होंने इस शादी के लिए साफ़ मना कर दिया था. हालांकि धवन ने परिवार वालो को मन ही लिया.

2012 में 30 अक्टूबर को दोनों बंधन में बंध गए थे. आपकी जानकारी के लिए बता दे की आयशा ने अपनी पहली शादी एक बिजनेसमैन से की थी.
 जिनके उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम उन्होंने रिया और अलियाह रखा है.