Header Ads

इस लड़की की मां है वर्ल्ड फेमस मॉडल, दोस्त भी कहते हैं- Your mom is Hot



एलीट मिसेज इंडिया 2016 रश्मि सचदेवा पीएम नरेंद्र मोदी के मिशन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से जुड़ी हुई हैं। यूपी से ताल्लुक रखने वाली रश्मि ने 19 साल की उम्र में शादी की थी। इन्होंने पहली बार ब्यूटी पेजेंट में पार्टिसिपेट अपनी 20 साल की बेटी के कहने पर किया था।


41 साल की उम्र में भी रश्मि ने अपनी फिटनेस मेंटेन कर रखी है। उनकी बेटी आस्का के फेसबुक पेज पर उसके दोस्त रश्मि को हॉट और ब्यूटिफुल जैसे कॉम्प्लिमेंट देते हैं। एक दोस्त ने FB पर लिखा है, "wow, aunty is hot, कुछ ज्यादा ही।"


- फिटनेस पर रश्मि कहती हैं, "मैं क्रैश डाइटिंग में विश्वास नहीं करती, ना ही जिम जाने में। मैं जिम से ज्यादा मॉर्निंग वॉक पर फोकस करती हूं। डेली 40 मिनट वॉक करती हूं।"


- "प्रेग्नेंसी के बाद मेरा वजन काफी बढ़ गया था। तब मैं अर्ली ट्वेंटीज में थी। मैंने वॉक के जरिए 12 किलो वेट कम किया था। यही आज भी मेरा फिटनेस सीक्रेट है।"


रश्मि की 1994 में दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट मनोज सचदेवा से शादी हुई थी। तब वो ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर में थीं। महज एक साल बाद 13 सितंबर 1995 को उनकी बेटी आस्का का जन्म हुआ।


- रश्मि बताती हैं, "मैं शादी के बाद भी स्टडीज कंटीन्यू रखना चाहती थी। इसमें मेरे हसबैंड ने मेरा सपोर्ट किया। मैंने बेटी को संभालते हुए पहले ग्रेजुएशन कंप्लीट किया। उसके बाद इंटीरियर डिजाइनिंग में डिप्लोमा भी किया।"



रश्मि ने बताया, "मुझे बचपन से ही फोटो क्लिक करवाने का शौक था। मैं चाहती थी मॉडल बनूं। कम उम्र में शादी हुई, फिर बेबी, तो ये ड्रीम लगभग खत्म हो गया था। मैं शौकिया मैगजीन्स में अपनी फोटो भेजती थी। वो पब्लिशर्स को पसंद आईं और वो उन्हें रेग्युलरली पब्लिश करने लगे।"

- "2015 में दिल्ली में एक मिसेज ब्यूटी पेजेंट था, जिसमें मेरी फ्रेंड पार्टिसिपेट कर रही थी। यह देखकर मेरी बेटी बोली- मम्मी आपको भी ट्राय करना चाहिए। पहले मैंने मना किया, लेकिन वो उस कॉन्टेस्ट के लिए जिद पकड़ कर बैठ गई। मैंने पार्टिसिपेट किया और खिताब मुझे मिल गया। मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ा और फिर 2016 में मैंने मिसेज इंडिया और मिसेज एशिया इंटरनेशनल के टाइटल जीते। यहीं से मैं चीन के ग्वांग्झू में हुए मिसेज यूनिवर्स के लिए गई थी, जहां मुझे मिसेज यूनिवर्स गोल्डन हार्ट का टाइटल मिला।"



- रश्मि बताती हैं, "लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या आपकी बेटी भी मॉडल बनेगी, लेकिन यह फैसला मैंने उसी पर छोड़ा हुआ है। हाल ही में मेरी बेटी के पास 'सुपर मॉडल ऑफ द वर्ल्ड' कॉन्टेस्ट का ऑफर आया था, लेकिन उसने रिजेक्ट कर दिया। वो अभी ग्रेजुएशन कर रही है और करियर चुनने के लिए फ्री है।"


- इनकी बेटी आस्का 22 साल की है और दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंग्लिश ऑनर्स कर रही है।