Header Ads

जियो ने 4G डाटा प्लान किए महंगे, अब यूजर को खर्च करने होंगे इतने रुपए



रिलायंस जियो ने दिवाली के मौके पर अपने 4G डाटा प्लान में बदलाव कर दिए हैं। इन चेंजेस के बाद जियो यूजर्स को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी। वहीं, कई प्लान में डाटा भी कम मिलेगा। इतना ही नहीं, जियो ने अपने सबसे पॉपुलर 399 रुपए वाले प्लान को अब 459 रुपए से रिप्लेस कर दिया है। यानी यूजर को अब इस प्लान के लिए 60 रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे। कंपनी ने अपने 19 रुपए, 309 और 9999 रुपए वाले प्लान को बंद कर दिया है। उम्मीद की जा रही थी कि जियो दिवाली पर यूजर्स को बड़ा सरप्राइज देगी, लेकिन उसने तो प्लान को मंहगा कर दिया। अब यूजर को पुराने प्लान की तुलना में नए प्लान में क्या मिलेगा।