Header Ads

इस थाने में गुजरी हनीप्रीत की रात, पुलिस ने कराया A to Z मेडिकल चेकअप


मंगलवार दोपहर 3 बजे पुलिस उसे पटियाला-जीरकपुर हाईवे से अरेस्ट करके पंचकूला के सेक्टर-23 चंडीमंदिर थाने ले आई है।


हरियाणा पुलिस की 39 दिन तक नींद हराम करने वाली बाबा राम रहीम की मुंहबोली बेटी को हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस की मदद से अरेस्ट कर ही लिया।

 मंगलवार दोपहर 3 बजे पुलिस उसे पटियाला-जीरकपुर हाईवे से अरेस्ट करके पंचकूला के सेक्टर-23 चंडीमंदिर थाने ले आई है।

जहां उसे महिला पुलिस की निगरानी में रखा गया और उससे पूछताछ की गई। हालांकि, पूछताछ में हनीप्रीत ने कोई बड़ा खुलासा नहीं किया।

वहीं, हनीप्रीत का रात डेढ़ बजे मेडिकल कराया गया। पूरी खबर...
पंचकूला में पुलिस हाई अर्लट पर...

 मंगलवार रात को हनीप्रीत से थाने में हरियाणा पुलिस की आईजी ममता सिंह ने पूछताछ की। वहीं, बुधवार को उसे पंचकूला की अदालत में पेश किया जाएगा।

इस बीच पुलिस ने पंचकूला और पंचकूला कोर्ट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है। पंचकूला में आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है, और नाके लगाकर गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है।

हनीप्रीत के मोबाइल से पत्रकारों की फोन नंबरों की कॉल डिटेल भी निकालेगी पुलिस...

-चूंकि हनीप्रीत ने अरेस्ट होने से पहले न्यूज चैनल में इंटरव्यू दिया है, अब हरियाणा पुलिस की नजर पत्रकारों पर भी है।

-सूत्रों के अनुसार, पुलिस पत्रकारों के पिछले 7 दिनों के मोबाइल डिटेल खंगालेगी।

-ऐसा भी बताया जा रहा है कि पुलिस के साइबर सेल की नजर में कई पत्रकार हैं।

हनीप्रीत के अरेस्ट हाने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें अब शम्भू बेरियर, डप्पड़ व रोपड़ सभी टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज जुटाने में सक्रिय हो गई हैं।

पुलिस उन लोगों के नंबरों को भी खंगाल रही है जिन्होंने इंट्रव्यू के लिया मीडिया को मैनेज किया।
क्या कहते हैं पुलिस कमिश्नर...

पंचकूला के पुलिस कमिशनर एके चावला ने हनीप्रीत की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि
हनीप्रीत की मदद करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि हनीप्रीत को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।