Header Ads

ये है सोशल साइट्स पर शेयर की गई Photos की सच्चाई, ऐसे बनाते हैं बेवकूफ


डिजिटल वर्ल्ड में सोशल मीडिया हमारी लाइफ पर बहुत प्रभाव डालता है। हम सोशल मीडिया पर देखी गई चीजों से कई तरह से प्रेरणा लेते हैं। सोशल मीडिया पर दिखाए गए जैसे कपड़े लेना, उस तरह का खाना खाना और यहां तक की घर के डेकोरेशन को भी बदल देना।

आजकल हर कोई सोशल मीडिया साइट्स पर फेमस होना चाहता है। चाहें वह उसके खाने की फोटोज को लेकर हो या अच्छे कपड़ों को लेकर। फेमस होने के लिए कई लोग ऐसी चीजें कर देते हैं जो किसी ने सोची भी नहीं होतीं। जैसे सोशल मीडिया पर ये पोस्ट करना कि वे छुट्टियां मना रहे हैं लेकिन असल में वे खुद को किसी और की फोटोज में फोटोशॉप कर रहे होते हैं। अब आप इसी फोटो को देखिए। इसमें एक लड़की सिर्फ अपना चेहरा दिखा रही है। अब लोगों को क्या पता कि वह नीचे से कैसी दिखती है।