Header Ads

​दिवाली पूजा के बाद​ ​​बहन-बेटों के साथ ​दिखे ऋतिक, नहीं नजर आईं Ex वाइफ


दिवाली पूजा के बाद ऋतिक रोशन बहन और दोनों बेटे ऋदान और ऋहान रोशन के साथ सांता क्रूज स्थित अपने ऑफिस के बाहर स्पॉट हुए।

रोशन फैमिली के हर फंक्शन में नजर आने वाली ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान इस अवसर पर नजर नहीं आई। ऋतिक इस मौके पर व्हाइट टीशर्ट और ब्लू कैप में दिखे। वहीं, उनकी बहन सुनैना डार्क ऑरेंज के सूट में नजर आई। ऋतिक के दोनों बेटे कुर्ता-पजामा में स्पॉट हुए। कुछ फोटो में ऋतिक बेटों को कुछ समझाते भी नजर आए। आपको बता दें कि दिवाली पूजा के बाद ऋतिक दोनों बेटों और एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ वेकेशन एन्जॉय करने गोवा रवाना हुए हैं। गोवा में ऋतिक के पापा राकेश रोशन, मां पिंकी रोशन और राजेश रोशन भी पहुंचे हैं। पूरी फैमिली हॉलिडे एन्जॉय करने के बाद अगले हफ्ते लौटेंगी।