घास से लोगों ने बनाए पानी पर तैरते आइलैंड्स, इस तरह गुजारते हैं यहां Life
वैसे तो दुनिया में कई अजीबोगरीब चीजें हैं जो लोगों को आश्चर्य में डालती हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं उस आइलैंड्स के बारे में जो इंसानों ने बनाया है, वह भी पानी पर तैरता हुआ। इस आइलैंड पर जीने की सारी चीजें उन्होंने जमा की हैं।
साउथ अमेरिका के पेरू देश में इंसानों ने ऐसे आइलैंड्स बनाए हैं जो पानी पर तैरते हैं। पेरू की टिटिकाका झील में ये आइलैंड्स वहां के ट्राइब्स यूरोस ने बनाए हैं। ये 1 हजार साल से इस इलाके में रह रहे हैं।
इन्होंने नेचुरल चीजों से इन आइलैंड्स का निर्माण किया है। इन्हीं आइलैंड्स पर वह घर बनाकर रहते हैं और नावों से मछली पकड़ कर अपनी जीविका चलाते हैं।

Post a Comment