Header Ads

साउथ फिल्मों के इन 5 एक्टर और उनके सुपरस्टार बाप के बारे में नहीं जानते होंगे आप


दक्षिण भारतीय फिल्मों और इन फिल्मों के सितारों ने दर्शको के बीच एक अलग जगह बनाई है। इन फिल्मों को बॉलीवुड में हिंदी में रिलीज किया जाता हैं जिसे काफी दर्शक देखना पसंद करते हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा के कुछ ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर पूरे भारत की जनता को अपना दीवाना बना दिया है। लेकिन आपको बता दें कि इन सुपरस्टार के पिता भी उनसे कम नहीं है किसी पिता स्टार है तो किसी का पिता निर्देशक। आइये जानते हैं ऐसे ही साउथ फिल्मों के एक्टर बेटे और उनके बाप के बारे में।

नागा चैतन्य

आपको बता दें कि साउथ फिल्मों के युवा एक्टर नागा चैतन्य दिग्गज अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे हैं। अभिनेता नागार्जुन को दक्षिण फिल्मों के अलावा आप बॉलीवुड फिल्मों में भी देख चुकें हैं।

रामचरण

अभिनेता रामचरण इस समय दक्षिण भारत फिल्मों के सुपरस्टार्स में से एक हैं। आपको बता दें कि रामचरण दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी के बेटे हैं।

सूर्या

अभिनेता सूर्या ने कई तरह के रोल निभाये हैं और उनकी अदाकारी को सभी ने पसंद भी किया है साथ ही उन्हें काफी सफलता भी मिली है। बता दें कि सूर्य एक्टर शिवकुमार के बेटे हैं।

राणा दग्गुबाती

फिल्म बाहुबली से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकें हैं आपको को बता दें कि उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म बेबी में बहुत शानदार किरदार निभाया था। राणा दग्गुबाती के पिता दग्गुबाती सुरेश बाबू फिल्मों को प्रोडूस करते हैं। तथा उनके चाचा दग्गुबाती वेंकटेश हैं। जिन्होंने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक अलग पहचान बनाई। राणा अपने चाचा को भी पिता के बराबर मानते हैं।

विजय

अभिनेता विजय दक्षिण भारतीय फिल्मों के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। आपको बता दें कि आज-कल विजय हर युवा की पसंद बनते जा रहे हैं। आपको बात दें कि सुपरस्टार विजय के पिता एस ए चंद्रशेखर ने कई फिल्मों का निर्देशन किया है और बहुत सी फिल्मों में वो अभिनय भी कर चुकें हैं।