Header Ads

नहीं रहे रानी मुखर्जी के पिता, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन


रविवार को सुबह 4 बजे लंबी बीमारी के बाद मुंबई के एक अस्पताल में राम मुखर्जी का निधन हुआ।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के पिता डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राम मुखर्जी नहीं रहे। रविवार को सुबह 4 बजे लंबी बीमारी के बाद मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हुआ। गौरतलब है कि राम मुखर्जी हिंदी और बंगाली सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर्स में से एक थे। वे मुंबई स्थित हिमालया स्टूडियो के फाउंडर्स में से एक थे। बेटी की पहली फिल्म की थी डायरेक्ट...

- राम मुखर्जी ने 1996 में बेटी रानी मुखर्जी की डेब्यू बंगाली फिल्म 'बियेर फूल' को डायरेक्ट किया था।
- इसके बाद 1997 में रानी मुखर्जी ने 'राजा की आएगी बारात' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसे राम मुखर्जी के होम प्रोडक्शन के बैनर तले ही बनाया गया था।
- राम मुखर्जी की पत्नी कृष्णा प्लेबैक सिंगर हैं और बेटे राजा एक्टर और डायरेक्टर हैं।
दोपहर 2 बजे होगा अंतिम संस्कार
- राम मुखर्जी के पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके जुहू स्थित घर जानकी कुटीर लाया जा चुका है। दोपहर 2 बजे विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि पर उनका अंतिम सस्कार किया जाएगा।