ब्राजील की मारथा। साढौरा के रहने वाले अनंत। दोनों एक साल पहले फेसबुक से कॉन्टैक्ट में आए।
ब्राजील की मारथा। साढौरा के रहने वाले अनंत। दोनों एक साल पहले फेसबुक से कॉन्टैक्ट में आए। अनंत ने फ्रेंड रिक्वेेेेस्ट भेजी और मारथा ने एक्सेप्ट की।
धीरे-धीरे दोनों के बीच की दोस्ती प्यार में बदल गई। मारथा ने अपने प्रेमी के पास भारत आने का फैसला लिया। वह शादीशुदा है और दो बच्चों की मां।
पति को इस बारे में बता नहीं सकती थी तो बिना बताए ही टूरिस्ट वीजा पर ब्राजील से वाया दिल्ली होते हुए प्रेमी के पास पहुंच गई। दिल्ली में मिली तो लोकेशन तो पति ने दर्ज कराई मिसिंग कंप्लेन...
- मारथा घर नहीं पहुंची तो पति ने तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
- पुलिस को शिकायत दी तो ब्राजील पुलिस ने जांच की। इसमें पता चला कि मारथा टूरिस्ट वीजा लेकर भारत गईं है। ब्राजील ऐंबेसी में कॉन्टैक्ट कर उसकी लोकेशन ली गई।
- लोकेशन दिल्ली तुगलक रोड थाना एरिया की आई। वहां पर मिसिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस ने तलाश शुरू की। पता चला कि मारथा साढौरा में है।
- गुरुवार रात दिल्ली पुलिस और ब्राजील ऐंबेसी के अधिकारी साढौरा पहुंचे और मारथा से मिले।
- साढौरा थाने में मारथा नेे बयान दिया कि वह मर्जी से यहां आई है। रात को ही दिल्ली पुलिस और ब्राजील दूतावास के अधिकारी मारथा को अपने साथ लेकर रवाना हो गए।
14 सितंबर को आई थी इंडिया
- मारथा टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। 14 सितंबर को दिल्ली पहुंच गई थी। दिल्ली एयरपोर्ट से अनंत उसे लेने पहुंचा था।
- अनंत ने बताया कि इसके बाद वह मारथा को अपने घर ले आया। अनंत के प्यार के आगे उसकी फैमिली भी बेटे की खुशी के लिए झुक गए।

Post a Comment