Header Ads

10 करोड़ में हुई नागार्जुन के बेटे की शादी, अब 40 दिन कपल मनाएगा हनीमून



नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और एक्ट्रेस समांथा रूथ शुक्रवार की रात (6 अक्टूबर) को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी गोवा होटल 'W' में हुई। नागार्जुन ने बेटे की शादी की फोटोज करीब 1 बजे ट्विटर पर पोस्ट कर ये जानकारी दी। मेहंदी सेरेमनी का दोपहर 3 बजे से शुरू हो चुका था जबकि हिंदू रीति-रिवाज से शादी देर रात ११.३०, बजे हुई। बता दें, समांथा ने इस दौरान चैतन्य की ग्रांड मदर की दी हुई साड़ी पहनी थी। जिसे डिजाइनर क्रेशा बजाज ने थोड़ा मॉडर्न टच दिया था। वहीं चैतन्य इस दौरान व्हाइट सिल्क धोती-कुर्ता में दिखे।


 रिपोर्ट्स की मानें तो दो दिन चलने वाली इस शादी में तकरीबन 10 करोड़ रुपए खर्च हुए।


- नागार्जुन को वैसे तो लोगों ने हमेशा मूंछों वाले लुक में ही देखा है, लेकिन बेटे की शादी से पहले वो बिना मूंछ वाले लुक में नजर आए।


- चैतन्य और समांथा की शादी में दग्गुबती फैमिली, वेंकटेश, सुरेश बाबू, राहुल रविन्द्रन, वाइफ उपासना के साथ रामचरण तेजा, वेन्नेला किशोर, सुशांथ, अदिवि सेश सहित कई सेलेब शादी में मौजूद रहे।


- बता दें, कपल की मेहंदी सेरेमनी हिन्दू और शादी क्रिश्चन रीति-रिवाज से हुई।


 समांथा और नागा चैतन्य 40 दिन लंबे हनीमून पर जाएंगे।


- खबरें तो यहां तक भी हैं कि दोनों का हनीमून 2 महीने का भी हो सकता है।


- दरअसल समांथा और नागा दोनों को ही ट्रैवलिंग काफी पसंद है और वो शादी के बाद दुनियाभर में घूमने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं।


- दोनों हनीमून के ज्यादा दिन न्यूयॉर्क में बिताएंगे और नवंबर के आखिर में ये कपल इंडिया वापस लौटेंगा।



- शादी के बाद रिसेप्शन हैदराबाद में ऑर्गेनाइज किया जाएगा।


- समांथा फॉर्मल सेरेमनी के लिएडिजाइनर क्रेशा बजाज द्वारा डिजाइन की हुईं ड्रेसेस पहनेंगी।


- वहीं हनीमून से लौटने के बाद ही समांथा शिवकार्तिकेयन की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगी।


- समांथा इसी साल फिल्म 'राजू गरी गढ़ी 2' में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ ससुर नागार्जुन भी काम कर रहे हैं। यह 2015 में आई फिल्म का सीक्वल है।