Header Ads

बिग बॉस के डायरेक्टर को डेट कर रही ये कंटेस्टेंट, करती है इंजीनियर की नौकरी


'बिग बॉस-11' में बतौर कॉमनर्स कंटेस्टेंट बनी बंदगी कालरा वैसे तो शो में ज्यादा लाइमलाइट में नही हैं।

पिछले एपिसोड में उनकी कंटेस्टेंट जुबेर खान से लड़ाई हो गई थी हालांकि फिलहाल वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं।'बिग बॉस' के को-डायरेक्टर को डेट कर रही हैं बंदगी...

- 'बिग बॉस' मेकर्स से बंदगी का खास कनेक्शन हैं। दरअसल एक लीडिंग वेबसाइट की मानें तो बंदगी 'बिग बॉस' के कास्टिंग और को-डायरेक्टर डेनिस नागपाल को डेट कर रही हैं।

- डेनिस डायरेक्टर के साथ-साथ पोड्यूसर और 'बिग बॉस' के क्रिएटिव टीम का भी हिस्सा हैं। वे कई इवेंट्स में ब्वॉयफ्रेंड डेनिस के साथ पब्लिक अपीयरेंस भी दे चुकी हैं।

- हाल ही में डेनिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर बंदगी को सपोर्ट करने के लिए एक ट्वीट भी किया था। उन्होंने लिखा
- बता दें, चार कंटेस्टेंट्स शिल्पा शिंदे, ज्योति कुमारी, जुबैर खान और अर्शी खान के साथ बंदगी को भी पहले एविक्शन के लिए नॉमिनेट किया गया था।

बंदगी के ब्वॉयफ्रेंड के क्लोज फ्रेंड हैं पुनीष

- शो के फ्राइडे का फैसला में बंदगी को कंटेस्टेंट पुनीष शर्मा से क्लोजनेस बढ़ाते देखा गया था।

- बंदगी और पुनीष को शो में ऐसा प्लानिंग करते दिखाया गया था कि वो जल्द बाकी कंटेस्टेंट के सामने लव बर्ड्स की तरह रिएक्ट करेंगे।

- दरअसल पुनीष, बंदगी के ब्वॉयफ्रेंड डेनिस के क्लोज फ्रेंड हैं। शो में फ्रेंड के जाने पर डेनिस ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी थी।

सॉफ्टवेयर कंपनी में सीनियर इंजीनियर है बंदगी...

- बंदगी सॉफ्टवेयर कंपनी कैपेजेमिनी इंडिया में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने बीटेक की डिग्री ली है।

- 25 साल की बंदगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो आए दिन अपनी हॉट फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करती हैं।