Header Ads

हॉस्पिटल के सूने कमरे में पकड़े गए लड़का-लड़की, बोले- प्लीज वीडियो मत बनाओ



जाखल नामक कस्बे के एक सरकारी अस्पताल के सूने कमरे में छुपकर मिल रहे लड़के व लड़की को कर्मचारियों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। कर्मचारियों ने दोनों की पिटाई की और उनका वीडियो भी बना लिया। जब दूसरे लोग उनका वीडियो बनाने लगे तो दोनों रोते हुए बोले-प्लीज वीडियो मत बनाइए। इसके बाद दोनों भाग गए। लड़का अपनी मोटर साइकिल छाेड़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को सूचना दे दी है।


- यहां के सरकारी अस्पताल के इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें पिछले काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि हॉस्पिटल के सूने कमरों में कुछ युवक-युवतियां देखे जा रहे हैं।


- उन्होंने वहां स्टाफ की ड्यूटी लगाई तो एक लड़का व लड़की पकड़े गए। पकड़े जाने पर वे भागने लगे तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उनकी धुनाई की और वीडियो बना लिया।


- लड़के की बाइक और उसमें रखे कागजात पुलिस को सौंप दिए गए हैं।