जीजा से बदला लेना चाहती थी ये डांसर, ज्वाइन की थी इस गैंगस्टर की गैंग
हरियाणा की डांसर और सिंगर हर्षिता दहिया मां की हत्या और खुद के साथ हुए रेप का बदला लेना चाहती थी। बदले के लिए उसने कुख्यात गैंगस्टर रविंद्र पुगथला के गैंग में भी शामिल हो गई थी। वह अपनी जान के खतरे को देखते हुए रवींद्र पुगथला के गुर्गे शक्ति के साथ रहने लगी थी।
बता दें कि 2016 में रविंद्र पुगथला को सोनीपत के कामी रोड पर गिरफ्तार करने गई सोनीपत सीआईए टीम के साथ हर्षिता ने मुठभेड़ भी की थी।
- इसमें रविंद्र फरार हो गया था। हर्षिता और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तब हर्षिता से अवैध हथियार बरामद हुए थे।
- मगर कोर्ट में नाबालिग का सर्टिफिकेट पेश करने पर उसे जमानत मिल गई थी। इस मामले में अब तक वह जमानत पर ही चल रही थी।
- रविंद्र पुगथला करीब 8 महीने पहले सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। इससे हर्षिता को मारने के लिए जीजा का रास्ता साफ हो गया था।
- सोनीपत के रास्ते में एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया। उसमें से दो लोग बाहर आए। हर्षिता दहिया के दोस्तों को भाग जाने के लिए कहा। इसके बाद नजदीक से हर्षिता को चार गोलियां मारीं।
- वारदात से कुछ घंटे पहले ही हर्षिता ने फेसबुक पर धमकी मिलने की बात बताई थी। वीडियो में उसने कहा कि वो धमकियों से डरने वाली नहीं हैं। डीएसपी क्राइम देशराज कहा कि पुलिस पता लगा रही है कि हर्षिता को कौन धमकी दे रहा था। 4 टीमें हमलावरों की तलाश में लगी हैं।

Post a Comment