आंटी बस करो अब तो आपका बेटा भी बड़ा हो गया है…मलाइका
बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा स्टाइलिश अवतार और Bold अंदाज़ के चलते चर्चा में रहती है. 43 साल की ये एक्ट्रेस 20 साल की किसी खूबसूरत हसीना की तरह नज़र आती है. मलाइका पिछले साल ही अपने एक्स हस्बैंड अरबाज़ खान के साथ तलाक ले चुकी है.
हाल ही में एक बार फिर से अभिनेत्री मलाइका अरोरा अपने अलहदा रूप में नजर आई है. बीते शनिवार को ही मुंबई में बिजनेस टॉयकून मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने एक पार्टी का आयोजन किया जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी. इस पार्टी में बॉलीवुड हसीनाओं ने भी अपने ग्लैमरस अंदाज से खूब महफिल लूटी.
सबकी निगाहें यहां अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा पर रहीं. मलाइका अरोड़ा इस पार्टी में ब्लैक ड्रेस में पहुंची थी. ये ड्रेस बॉलीवुड के जाने माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की थी. लेकिन अब उनकी इस ड्रेस पर उन्हें सोशलमीडिया साइट्स पर ट्रोल भी किया जा रहा है. कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा कि, ‘आंटी बस करो अब तो आपका बेटा भी बड़ा हो गया है…’


Post a Comment