बिग बॉस कंटेस्टेंट बनी ढिंचैक पूजा, घर में एंट्री से पहले लॉन्च किया ये सॉन्ग
दिल्ली की रहने वाली ढिंचैक पूजा ने यू-ट्यूब पर अपना नया सॉन्ग रिलीज किया है। 'आफरीन तो बेवफा' नाम के इस गाने ने यू-ट्यूब पर आते ही धूम मजा दी। अपलोड होने के 13 घंटे में ढिंचैक के गाने को करीब 60 हजार लोग देख चुके हैं। इससे पहले सेल्फी मैंने ले ली यार और दिलों का शूटर मेरा स्कूटर , स्वैग वाली टोपी, बाबू दे दे थोड़ा कैश जैसे एल्बम पूजा बना चुकी हैं।
- ढिंचैक पूजा ने आफरीन तो बेवफा नाम से एल्बम रिलीज किए। जिसके लिरिक्स भी काफी दिलचस्प है। दिल तोड़ती है मुंह मोड़ती है आफरीन तो बेवफा है। कुछ ऐसे बेढंगे लिरिक्स के साथ पूजा ने 2 मिनट का अपना ये एल्बम लांच किया।
- सॉन्ग रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर पूजा ट्रोल हुई। ट्विटर यूजर्स ने काफी फनी कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि पूजा ने अपने नए गाने के साथ वापसी कि है और मैं उनकी इस स्पिरिट की रि स्पेक्ट करता हूं लेकिन वो गाने के अलावा किसी और फील्ड में ट्राय क्यों नही करती।
बिग बॉस 11 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए घर में आने वाली हैं। एंट्री से पहले पूजा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे बोल रही हैं कि सलमान बचके रहना मैं आ रही हूं, बिग बॉस में आग लगाने।
- ढिंचैक पूजा की उम्र 23 साल है और फिलहाल वह कॉलेज में पढाई कर रही हैं।
-ढिंचैक पूजा का फेवरेट कलर ब्लैक और गोल्ड है। खाने में उसे सभी प्रकार का फास्ट फूड पसंद है, लेकिन बर्गर कुछ खास ही पसंद है।

Post a Comment