Header Ads

शादी के मंडप में कोहली, अनुष्का ने लिए सात वचन


भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड कि मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के प्यार के किस्सों के नारे में तो आपने अक्सर सुना ही होगा. कई बार दोनों की साथ में तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं.
लेकिन इस बार तो दोनों का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह वीडियो क्लोथिंग ब्रांड मान्यवर का एक विज्ञापन है. वीडियो में विराट और अनुष्का किसी की शादी के दौरान आपस में गुफ्तगू करते नजर आ रहे हैं. वीडियो को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने फेसबुक पर शेयर किया है.

शुरुआत में वीडियो को देखने पर हर कोई आश्चर्य चकित हो जाता है क्यों की वीडियो में विराट और अनुष्का सात वचन लेते दिखाई देते है.
 कोहली अनुष्का से कहते हैं मैं यह वचन देता हूं कि महीने के 15 दिन खाना सिर्फ मैं ही बनाउंगा. विराट के इस वचन को सुनकर मजाकिया अंदाज में अनुष्का कहती हैं मैं वचन देती हूं कि जैसा भी तुम खाना बनाओगे में खा लूंगी.

वीडियो में इस तरह की कई बाते होती है जिसमे अनुष्का और विराट वादे कस्मे खाते दिखाई देते है. दोनों के बीच बातों का सिलसिला चलता रहता है.
 वीडियों के अंत में कोहली अनुष्का से कहते हैं मैं हमेशा ख्याल रखूंगा. भले ही यह एक विज्ञापन का वीडियो है लेकिन जब विराट ने अनुष्का से कहा मैं हमेशा ख्याल रखूंगा तो वह वाकई उनके दिल की आवाज लगी कोहली की आखो में आखे डालते हुए अनुष्का ने भी जवाब दिया मैं भी.
पहले कोहली और अनुष्का अपने रिलेशन की किसी के सामने जाहिर नहीं होने देते थे. लेकिन अब उनका नजरिया थोड़ा बदल गया है. भले ही अनुष्का शर्मा विराट के साथ अपने रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की कोई बात नहीं करती. विराट कोहली तो खुल कर अपने रिश्ते की बात अनुष्का से करने लगे हैं.