40 साल पहले ऐसा दिखता था दुनिया का सबसे अमीर देश
1971 में आजाद होने के बाद से अबतक इतना बदल गया है कतर।
20वीं सदी की शुरूआत तक ओटोमन साम्राज्य और उसके बाद सालों तक ब्रिटिश हुकूमत से जूझने वाले कतर को आज से 40 साल पहले तक शायद ही कोई देश अच्छे से पहचानता हो। हालांकि, 1971 में आजादी हासिल करने के बाद मिडल ईस्ट का ये छोटा सा देश दुनिया के नक्शे पर एक अहम पहचान बना चुका है। अपने गैस और तेल के अपार रिजर्व के बल पर 40 सालों में कतर दुनिया के सबसे अमीर देशों की लिस्ट में शामिल हो चुका है।ऐसा बन गया है कतर....
- दुनियाभर में कतर के लगातार बढ़ते बिजनेस के चलते बीते कुछ समय में ही राजधानी दोहा को ऊंची बिल्डिंगों का शहर (स्काईस्क्रेपर सिटी) कहा जाने लगा है।
- इसके अलावा दोहा में कई होटल्स और मॉल्स को भी हाई-ग्रेड क्वालिटी का बनाया जा रहा है, ताकि कतर में टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा सके।
- 2022 में कतर में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप की तैयारियां भी जोरों पर हैं। इसीलिए कतर को एक मॉडर्न हब की तरह डेवलप किया जा रहा है।
- पिछले 40 सालों में कतर ने डेवलपमेंट के मामले में काफी बड़ी छलांग लगाई है। एक बंजर से रेगिस्तान से दुनिया का सबसे अमीर देश बनने तक के सफर में देश को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।


Post a Comment