Header Ads

गहरी नींद में सो रही थी महिला, जब उठी तो छाती पर बैठा था ये जानवर


क्या आपके साथ ऐसा कभी हुआ कि आप गहरी नींद में सो रहे हों और कोई जानवर आकर आप पर बैठ जाए। जिनके घर में पालतू जानवर होंगे उन्होंने ये जरूर अनुभव किया होगा। लेकिन जिनके घर जानवर नहीं है वे जरूर डर जाएंगे। ऐसा ही हुआ था अमेरिका के स्टेट फ्लोरिडा में जहां 100 साल की औरत गहरी नींद में सो रही थी और एक अनोखा जानवर आकर उसकी छाती पर बैठ गया था।



आधी रात में महिला को महसूस हुआ था कि कोई उसकी छाती पर बैठा है। जैसे ही उसने आंखें खोली उसने आपने सामने डरावना जानवर देखा। उसे देख कर वह चिल्लाने लगी थी तो वह जानवर कमरे में दूसरी जगह जाकर बैठ गया। फिर महिला ने अपने दामाद को फोन लगा कर पूछा कि अब मैं क्या करु। रात के 2 बजे उसका दामाद उसके घर पहुंचा और उसने देखा कि यह तो किंकाजिओ है। किंकाजिओ बन्दर जैसा दिखाई देता है और यह साउथ और सेंट्रल अमेरिका के रेन फारेस्ट में पाया जाता है। वह 2 फुट लंबा किंकाजिओ था।



उन्होंने गूगल पर किंकाजिओ के साउंड्स सर्च किये और उसे स्पीकर से उसे सुनवाया था। उस साउंड को सुनने के बाद वह जानवर बैठ गया था। फिर उन्होंने उसे चेरीज खिला कर ललचाया और एक पिंजरे में बंद कर दिया था। अगले दिन सुबह वह उसे पशु चिकित्सालय ले गए थे। वहां डॉक्टर ने कहा था कि यह किसी का पालतू किंकाजिओ है तभी इतना शांत बैठा रहा। डॉक्टर ने बोला था कि अगर सामने नहीं आया कि यह किसका किंकाजिओ है तो यह उसे किसी और को दे देंगे।



जैसे ही उसका मालिक को पता लगा कि उनका किंकाजिओ कहा है वह उसे लेने आया। किंकाजिओ को घर पर रखने के लिए स्पेशल लाइसेंस की जरूरत पड़ती है क्योंकि ये ज्यादातर जंगलों में ही रहते हैं। उसके मालिक ने बताया किंकाजिओ का नाम बनाना है और वह 5 साल का है।