Header Ads

एय़रपोर्ट से अपना बैग लिए यूं निकले विराट, फैन्स लगाते रह गए अवाज


यहां सात अक्टूबर को खेले जाने वाले टी-20 मैच के लिए टीम इंडिया के प्लेयर्स गुरुवार को रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर इन प्लेयर्स की एक झलक पाने के लिए फैन्स की भीड़ उमड़ पड़ी। विराट कोहली को देखते ही फैन्स बेकाबू हो गए। पूरा कैंपस विराट-विराट के नाम से गूंजने लगा। विराट अपना बैग खुद लेकर बाहर निकले और गाड़ी में चढ़कर होटल के लिए रवाना हो गए।


 प्लेयर्स के आने को लेकर एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। ब्लैक टी-शर्ट पहने विराट कोहली कानों में ईयरफोन लगाए हुए थे।


- विराट कोहली को पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने अपने सुरक्षा घेरे में ले रखा था। टर्मिनल से बाहर निकलते ही कड़ी सुरक्षा में उन्हें उनकी गाड़ी तक छोड़ा गया।


- अन्य आने वाले प्लेयर्स में रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, आशीष नेहरा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, यूजवेंद्र चहल, बॉलिंग कोच संजय बांगर समेत अन्य शामिल थे।

 एयरपोर्ट पर फैन्स विराट कोहली व अन्य खिलाड़ियों की एक झलक पाने को लेकर बेकरार रहे। शाम 5:15 बजे विराट कोहली व अन्य प्लेयर्स रांची आए। हर कोई कोहली को करीब से देखने के लिए बेताब था।


- कोहली के बाद बाद एयरपोर्ट से रोहित शर्मा अपनी पत्नी के साथ बाहर निकले। हार्दिक पांड्या सबसे आखिरी में बाहर आए। शिखर धवन, उमेश यादव सहित सभी क्रिकेटर यहां आ गए। यहां से सभी खिलाड़ी होटल के लिए रवाना हुए।



 ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ नेट प्रैक्टिस के दूसरे दिन गुरुवार को पूरी तरह से फिट नहीं दिखे। वार्म-अप के दाैरान दौड़ते वक्त वे रुके और फिजियो से अंगुली में पट्टी बंधवाई।


- इसके बाद भी वे सही ढंग से साथी खिलाड़ियों के साथ एक्सरसाइज नहीं कर पाए। स्टीव ने रांची के पल्स डायगनोसिस सेंटर में कंधे की एमआरआई भी करवाई।


- वहीं डेविड वार्नर, फिंच, मैक्सवेल, टिम पेन, जंपा, क्रिस्टियन के अलावा सभी कंगारू खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया।