Header Ads

मौत के बाद भी होता है चीजों का आभास, रिसर्च में किया जा रहा दावा



मौत के बाद क्या होता है? दुनिया के इस सबसे कठिन सवाल का जवाब ढूंढती न्यूयॉर्क के रिसर्चर्स की टीम ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिसर्च में ये दावा किया गया है कि उन्हें कुछ ऐसे क्लूज मिले हैं जो मौत के बाद होने वाली चीजों के कई राज खोल सकती है। New York University Langone School of Medicine की एक टीम के मुताबिक मौत के बाद भी मरने वाले को कुछ पल के लिए उसके आसपास हो रही सारी घटनाओं का आभास होता है।


- रिसर्चर्स की टीम ने हार्ट अटैक या ऐसी किसी घटना से कुछ देर के लिए मृत बताए गए लोगों पर रिसर्च की जो बाद में जीवित हो गए। यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर doctor  Sam Parnia ने कहा, यह बिलकुल सच है कि धड़कन रुकते ही दिमाग तक खून पहुंचना भी बंद हो जाता है और तत्काल यह काम करना रोक देता है, लेकिन कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जब लोगों में दिमाग के काम बंद करने के बावजूद आसपास घट रही घटनाओं का आभास हुआ।



- ऐसे लोगों ने अपने आसपास हुई घटनाओं की बिलकुल सटीक जानकारी दी जो कि एक मृत मान लिए गए व्यक्ति के साथ होना असंभव था। doctor Sam की टीम अब इसी शोध में जुटी है जिससे मौत के बाद होने वाले एक्सपीरियंस के बारे में बताया जा सके। उनके अनुसार दिमाग में जरूर कुछ ऐसा है जो मरने के कुछ पल बाद भी उसे एक्टिव रखता है।


वहीं इसके उलट 2013 में University of Michigan द्वारा की गई रिसर्च में कहा गया था कि दिमाग में एक अनोखी शक्ति होती है जो व्यक्ति के मरते ही ध्वस्त हो जाती है। इससे वर्तमान में किए गए दावों पर भी सवाल उठता है कि अगर व्यक्ति के मरने या किसी अटैक आने पर उसका दिमाग काम करना बंद कर देता है तो फिर उसे चीजों का आभास कैसे होता है।