दिनभर हुआ करवा चौथ सेलिब्रेशन, चांद दिखने के बाद क्लिक हुई ये फोटोज
देश में रविवार को करवा चौथ मनाया गया। सुबह से ही शादीशुदा महिलाएं ने सज-धजकर पूजा के लिए तैयारियां शुरू कर दी थीं।
इस दौरान कई प्रोग्राम भी आॅर्गनाइज किए गए। महिलाओं ने उपवास के बावजूद इस त्याेहार को एन्जॉय किया। अलग-अलग जगहों पर ट्रेडिशन के हिसाब से इसे सेलिब्रेट किया गया।
कई जगहों पर महिलाओं को चांद देखने के लिए इंतजार भी करना पड़ा। दिन भर भूख और प्यास का ज्यादा एहसास ना हो, इसके लिए कुछ ने कुछ-ना-कुछ एक्टिविटी कर अपने आपको इंगेज रखा।
सरगी से शुरू हुआ यह सेलिब्रेशन चांद के दीदार के साथ ही खत्म हुआ।

Post a Comment