Header Ads

इतनी ग्लैमरस है वरुण धवन की भतीजी, लाइमलाइट से रहती है दूर




वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वां 2' अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म ने पांच दिनों में करीब 85.30 करोड़ रुपए की कमाई की है। बी-टाउन में वरुण की गिनती स्टाइलिश और पॉपुलर स्टार्स में की जाती है। वहीं, वरुण की तरह उनकी भतीजी अंजिनी धवन भी स्टाइल के मामले में पीछे नहीं है। अंजिनी बेहद ग्लैमरस है। हालांकि, वे लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती है।


अंजिनी, वरुण के अंकल अनिल धवन की पोती है। अंजिनी के पिता सिद्धार्थ धवन रिश्ते में वरुण के चचेरे भाई लगते हैं। अनिल धवन, पिता डायरेक्टर डेविड धवन के बड़े भाई हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। अनिल ने फिल्म 'चेतना' (1970) से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'प्यार की कहानी' (1971), 'पिया का घर' (1972), 'नागिन' (1976), 'पुरानी हवेली' (1989), 'करिश्मा काली का' (1990), 'तेरी तलाश में' (1990), 'होगी प्यार की जीत' (1999), 'जोड़ी नबंर 1' (2001), 'सनम हम आपके हैं' (2009), 'रास्कल्स' (2011) सहित कई फिल्मों में काम किया है। वहीं, अंजिनी के पिता सिद्धार्थ ने भी कई फिल्मों में काम किया है।



अंजिनी सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कई बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज शेयर कर रखी हैं। 17 साल की अंजिनी के इंस्टाग्राम पर 70 हजार फॉलोअर्स हैं। वे श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, संजय कपूर की बेटी शनाया, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की फ्रेंड हैं। इन सबके साथ पार्टी करतीं अंजिनी की फोटोज सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है।