Header Ads

आपने शायद ही कभी देखी होगी सनी देओल और उनकी पत्नी की ये तस्वीरें


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. सनी का जन्म 19 अक्टूबर 1956 में हुआ था. सनी को बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में गिना जाता है. वैसे सनी सोशल मीडिया से और मीडिया से अपने परिवार की तस्वीरें दूर रखते हैं. सनी का असली नाम अजय सिंह देओल है. घर में उन्हें सनी कहकर पुकारा जाता है और फिल्मों में भी उन्‍होंने इसी नाम से एंट्री लेने की ठानी.
80 के दशक की शुरुआत में बॉलिवुड में कई सितारों ने अपने बच्‍चों को इंडस्‍ट्री में लॉन्‍च किया और उनमें से एक धर्मेंद्र भी थे। धर्मेंद्र ने अपने बड़े बेटे सनी को 1983 में आई फिल्म 'बेताब' के जरिए एक्ट‍िंग की दुनिया में एंट्री दिलाई. यह फिल्म सुपरहिट रही और फिल्मों में लॉन्‍च करने से पहले धर्मेंद्र ने सनी को बर्मिंघम में एक्‍ट‍िंग सीखने के लिए भेजा था.

'बेताब' के बाद सनी की कई फिल्में फ्लॉप रहीं लेकिन अर्जुन, डकैत, यतीम जैसी फिल्मों में उनकी एक्‍ट‍िंग की तारीफ हुई. इसके बाद उन्‍होंने पाप की दुनिया (1988), त्रिदेव (1989), वर्दी (1989) जैसी कुछ हिट फिल्में दीं. 1990 में आई 'घायल' सनी के करियर का टर्निंग पॉइंट रही. इस फिल्म में उन्होंने शानदार एक्‍ट‍िंग के दम पर स्पेशल जूरी अवॉर्ड (राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार) और फिल्मफेयर का बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड जीता.

अब सनी अपने बेटे करण देओल को बॉलीवुड में डेब्यू कराने की तैयारी कर रहें. बहुत ही कम लोगों को यह पता होगा कि सनी देओल की पत्नी का नाम पूजा देओल है. पूजा देओल के बारे में कहा जाता है कि वह एक हाउस वाइफ हैं, इसलिए कभी किसी बॉलीवुड की पार्टी या इवेंट में नहीं जाती.सनी ने हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखा है. यही वजह है कि पूजा देओल की कोई भी अपडेट फोटो आज कहीं भी नहीं देखने को मिलती. करण के अलावा सनी देओल के एक और बेटे हैं, जिनका नाम राजवीर है, लेकिन राजवीर को भी उन्होंने अभी तक कैमरे से छुपाए रखा है.