Bigg Boss 11: अर्शी खान के कई प्राइवेट वीडियो इंटरनेट पर हो रहे वायरल
इन दिनों 'बिग बॉस 11' की प्रतिभागी अर्शी खान के कुछ प्राइवेट वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं.
'बिग बॉस 11' में इस बार घर में आई हसिनाओं ने घरवालों पर अपना कब्जा जमाया हुआ है. हिना खान, शिल्पा शिंदे और अर्शी खान ने घर के माहौल को काफी बिगाड़ दिया है. घर में अभी तक एक तरह हिना-विकास और दूसरी तरफ शिल्पा-अर्शी की जोड़ी नजर आ रही थी. इसके बाद इन्हीं चारों में फिर से फेरबदल हुई, और फिर हिना-शिल्पा और विकास-अर्शी की जोड़ी बनी, लेकिन बिग बॉस में बुधवार के एपिसोड में एक अलग एंगल देखने को मिला, जहां शिल्पा और विकास साथ-साथ नजर आएं, लेकिन शुक्रवार के एपिसोड में अर्शी और हिना खान में जमकर लड़ाई हुई. यहां तक कि अर्शी ने हिना को 'बदतमीज औरत' कह डाला.
खैर, ये सब तो हुई 'बिग बॉस' के घर के अंदर की बातें. अगर घर से बाहर की ओर नजर डालें तो इन दिनों अर्शी खान के कुछ प्राइवेट वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं. इंटरनेट पर अर्शी के कुल तीन वीडियो हैं, जो वायरल हो रहे हैं. इनमें से एक वीडियो में अर्शी अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं और दूसरे वीडियो में वह डांस करती हुई नजर आ रही हैं, जबकि तीसरे वीडियो में वह पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बारे में बातें करती नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर इन तीनों वीडियो को काफी देखा जा रहा है.
ज़ी न्यूज आपको अर्शी खान का कोई भी वायरल वीडियो नहीं दिखा सकता, क्योंकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो अर्शी का है या नहीं. बता दें, अर्शी एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जो पहले ही दिन से 'बिग बॉस' के घर में काफी झगड़े करते नजर आई हैं. वह कभी भी किसी के साथ लड़ बैठती हैं, तो कभी किसी के साथ इश्क फरमाते हुए नजर आती हैं.


Post a Comment