ताज महल घूमकर भी नहीं जान पाते हैं ये बातें
2018 के लिए योगी सरकार ने हेरिटेज कैलेंडर धनतेरस के मौके पर जारी किया। खास बात ये है कि इसमें ताज महल को जुलाई महीने के पेज पर छापा गया है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो है। कैलेंडर पर बीजेपी का स्लोगन- 'सबका साथ, सबका विकास' लिखा है। इससे पहले राज्य की टूरिज्म मिनिस्ट्री से जारी बुकलेट में ताज महल को जगह नहीं मिली थी।
हम आपको प्यार की निशानी माने जाने वाले ताज महल से जुड़े ऐसे Facts के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे ज्यादातर लोग देखना मिस कर देते हैं। बता दें, ताज महल की मीनारें मामूली रूप से बाहर की ओर झुकी हुई हैं। ताकि भूकंप का काफी तेज झटका आने पर मीनार बाहर की ओर गिरेंगी। इससे ताज के गुंबद को नुकसान नहीं होगा।

Post a Comment