आज से पहले नहीं देखा होगा इतना बड़ा घोंसला, अंदर से है इतना आलीशान
कुछ लोग रिलैक्स करने के लिए अक्सर ऐसी जगह जाते हैं, जहां पर उन्हें कोई परेशान न कर पाए और वे सुकून से रहे। सोचिए कि अगर किसी को जंगल के बीचोंबीच रहने का मौका दिया जाए, वो भी घोंसले में, तो कैसा रहे? साथ ही वहां चारों तरफ जानवर भी मौजूद रहें? जी हां, ऐसा ही एक रिजॉर्ट केन्या में बनाया गया है, जो नदी के किनारे है और जंगल के बीच में। दूर से यह रिजॉर्ट घोंसले जैसा दिखाई देता है।
केन्या के लइकिपीअ एरिया में ये रिजॉर्ट बनाया गया है। इसके चारों तरफ जंगल है। इसे वहां के लोकल्स ने पेड़ की शाखाओं और लकड़ी से बनाया है। इस रिजॉर्ट में आने वाले गेस्ट्स को 5 स्टार होटल जैसी फैसिलिटी दी जाती है। रिजॉर्ट के बाथरूम्स पूरी तरह से सजे हुए हैं। रात में रिजॉर्ट लालटेन की लाइट से सजा हुआ रहता है, बिस्तर पर लिनेन की चादर बिछी रहती है, गरम पानी की बोतलें भी दी जाती हैं और खाने के साथ-साथ शैंपेन भी सर्व की जाती है। सुबह के समय मेहमानों को उनके दरवाजे पर नाश्ता दिया जाता है ताकि वे खाते-खाते जानवरों को भी देख पाएं।
इस रिजॉर्ट में एक बार में दो से लेकर 4 लोग ही रह सकते हैं। सिर्फ रिजॉर्ट में ही नहीं, इस जंगल के आसपास कई लॉज भी बने हुए हैं।
इस आलीशान घोंसले में रहने के लिए हर इंसान को करीब एक रात का किराया 75 हजार रुपए चुकाना पड़ता है।

Post a Comment