कभी अमिताभ को सिक्युरिटी देता था ये शख्स, उन्हीं के साथ शेयर करता है बर्थडे
अमिताभ बच्चन 75 साल के हो चुके हैं। उनके साथ ही एक्टर रोनित रॉय भी 11 अक्टूबर को अपना बर्थडे शेयर करते हैं।
अमिताभ बच्चन 75 साल के हो चुके हैं। 11 अक्टूबर, 1942 को इलाहाबाद में जन्में अमिताभ के अलावा इसी दिन बॉलीवुड एक्टर और कभी बिग बी के बॉडीगार्ड रहे रोनित रॉय (52) का भी बर्थडे है।
रोनित रॉय खुद सिक्युरिटी कंपनी चलाते हैं। उनकी कंपनी का नाम है- Ace सिक्युरिटी एंड प्रोटेक्शन एजेंसी। यह अमिताभ, सलमान, शाहरुख, आमिर समेत कई सेलेब्स को सिक्युरिटी मुहैया करा चुकी है।
शुरुआत में रोनित खुद बॉडीगार्ड की तरह बिग बी और आमिर को प्रोटेक्ट कर चुके हैं।
रोनित ने सी रॉक होटल में बार टेंडिंग का काम भी किया...
- 11 अक्टूबर, 1965 को नागपुर में जन्में रोनित रॉय ने स्कूलिंग के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया। इसके बाद वो मुंबई आ गए और फिल्ममेकर सुभाष घई के घर में रहने लगे।
- रोनित ने मुंबई के सी रॉक होटल में कुछ दिनों तक बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी काम भी किया। यहां उन्होंने क्लीनिंग, टेबल सर्विंग और बार-टेंडिंग का काम भी किया। इसके बाद उन्हें 1992 में आई फिल्म 'जान तेरे नाम' में काम मिल गया।
- हालांकि यह फिल्म बहुत ज्यादा सफल नहीं रही। इसके बाद उन्होंने बम ब्लास्ट, हलचल और जुर्माना जैसी कुछ और फिल्में कीं, लेकिन उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चला।
इसके बाद उन्होंने 2003 में Ace Security and Protection agency नाम से कंपनी बनाई और बॉलीवुड स्टार्स के अलावा प्रोडक्शन हाउसेस को सिक्युरिटी देने लगे।
हालांकि, इसी बीच वो टीवी पर भी एक्टिव हो गए। साल 2002 में उन्हें एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म की ओर से सीरियल 'कमाल' का ऑफर आया।
इसके बाद उन्हें 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल में ऋषभ बजाज का रोल मिल गया। ये सीरियल काफी सक्सेसफुल रहा।
इन टीवी सीरियल में कर चुके काम...
रोनित रॉय ने इसके अलावा क्योंकि सास भी कभी बहू थी, श्श्श कोई है, विकराल और गबराल, कसम से, कयामत, बंदिनी, अदालत और 24 सीजन 2 जैसी सीरियल्स में काम किया।
इन फिल्मों में आए नजर...
बता दें कि रोनित रॉय सिर्फ अमिताभ के साथ बर्थडे ही शेयर नहीं करते, बल्कि वो उनके साथ स्क्रीन भी शेयर कर चुके हैं। रोनित सरकार-3 में अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुके हैं।
हालांकि रोनित को लीड रोल कम ही मिले लेकिन सपोर्टिंग रोल में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।
इनमें आर्मी, दानवीर, खतरों के खिलाड़ी, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बॉस, 2 स्टेट्स, अगली, गुड्डू रंगीला, डोंगरी का राजा, काबिल और सरकार 3 प्रमुख हैं।
आमिर खान किसी भी इवेंट में जाते वक्त 6-7 गार्ड अपने साथ रखते हैं। यहां तक कि जिम में भी एक गार्ड उनके साथ रहता है। टीवी एक्टर रोनित रॉय खुद दो साल तक उनके बॉडीगार्ड रह चुके हैं।
आमिर को रोनित की ही सिक्युरिटी फर्म के युवराज घोरपड़े प्रोटेक्ट करते हैं।
यूं तो अमिताभ बच्चन की सुरक्षा में कई गार्ड लगे रहते हैं, लेकिन जितेंद्र शिंदे उनके पर्सनल सिक्युरिटी ऑफिसर हैं, जो हर कदम पर उनके साथ रहते हैं।
कुछ साल पहले जब हॉलीवुड सिंगर एलिजा वुड परफॉर्म करने मुंबई आए थे, तब बिग बी ने एक दिन के लिए अपने इस बॉडीगार्ड को उनकी सुरक्षा में लगाया था।
पिछले 19 साल से सलमान की हिफाजत कर रहे गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा उनके लिए एक कर्मचारी भर नहीं हैं।
सलमान उन्हें अपने फैमिली मेंबर की तरह मानते हैं। उनके साथ रहते-रहते शेरा बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर बॉडीगार्ड हैं। शेरा की ‘टाइगर सिक्युरिटी’ नाम की कंपनी भी है, जो स्टार्स को सुरक्षा मुहैया कराती है।
श्रेयस को ज्यादातर लोग श्री के नाम से भी जानते हैं। वे अक्षय कुमार के साथ-साथ उनके बेटे आरव को भी प्रोटेक्शन देते हैं।
2014 में उनपर एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने और अप्रैल 2016 में मुंबई एयरपोर्ट पर एक फैन को पंच मारने का आरोप लग चुका है।
कभी यासीन खान शाहरुख को प्रोटेक्ट करते थे, लेकिन 2014 में अपनी सिक्युरिटी फर्म बनाने के बाद उन्होंने यह जॉब छोड़ दिया।
वैसे अब रवि सिंह शाहरुख के भरोसेमंद बॉडीगार्ड हैं। शाहरुख उन्हें अपने दोस्त की तरह ट्रीट करते हैं।
मयूर ऋतिक रोशन को हर जगह प्रोटेक्ट करते हैं। फिर चाहे फिल्म की शूटिंग हो या फिर स्क्रीनिंग। वैसे ऋतिक भी उन्हें अपने भाई की तरह मानते हैं।
यूसुफ इब्राहिम सिक्युरिटी फर्म 911 के मालिक हैं। वे शाहिद कपूर और सनी लियोनी को प्रोटेक्ट करते हैं।
वैसे स्टार्स के अलावा, उनके पास इरोज नाउ और यशराज प्रोडक्शन जैसे बड़े बैनर्स की सुरक्षा का जिम्मा भी है।


Post a Comment