नाम है शहंशाह... इस रेस्तरां की दीवार, ईंट, पत्थर, मेन्यू हर जगह दिखते हैं अमिताभ
अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 75 साल के हो गए। 'बिग बी' के दिवाने युवा वर्ग के लोग भी हैं। उन्हीं में से एक गोरखपुर के हैं।
अमिताभ बच्चन की दीवानगी इस फैन के सिर पर इस कदर चढ़ी कि उसने बिग 'बी' के नाम पर रेस्टोरेंट ही खोल दिया। इसका नाम है ''शहंशाह रेस्टोरेंट'' है। इसकी दीवार, ईंट, पत्थर, मेन्यू और यहां तक कि खाने की टेबल भी उनकी फिल्मों के नाम पर ही है।
बिगबी के मशहूर फिल्म शहंशाह के नाम पर रखा है रेस्टोरेंट का नाम
गोरखपुर के बीचो-बीच गोलघर में रॉयल रेजीडेंसी होटल में यह रेस्टोरेंट 9 जून 2016 को खुला। इस रेस्टोररेंट का नाम अमिताभ बच्चन की फिल्म शहंशाह के नाम पर रखा गया है।
रेस्टोरेंट की सजावट से लेकर मेन्यू और डिश तक का नाम अमिताभ बच्चन से प्रभावित है। इसमें अपने परिवार के साथ लंच या डिनर करने जाने पर लोगों को उनकी याद दिलाता है।
इस रेस्टोरेंट के मालिक का नाम रक्ष ढींगरा है, जो एक बिजनेसमैन हैं।
पूरी तरह फिल्म थियेटर है ये रेस्टोरेंट
यहां जो एकबार आ जाता है, उसे बार-बार यहां आने का मन करता है। 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भी इस रेस्टोरेंट में खास तैयारी की गई है।
दो फ्लोर पर बने इस रेस्टोरेंट के पहले तल पर खाने-पीने का इंतजाम है। गलियारे में रखी मोटरसाइकिल लोगों को फिल्म शोले के जय और वीरू की दोस्ती की याद दिलाती है।
रक्ष के मुताबिक, रक्ष के अनुसार वह और उनके पिता राजीव ढींगरा अमिताभ बच्चन के फैन हैं।
होटल मैनेजमेंट से पास आउट रक्ष इससे पहले होटल ताज और हयात रीजेंसी जैसी जगहों पर सेवाएं दे चुके हैं।
ऐसे आया अमिताभ के नाम से होटल का आइडिया
गोरखपुर में होटल 'रॉयल रेजीडेंसी' होने के बाद उन्हें कुछ खास करने की सूझी तो सोचा कि क्यों न अपने आइडल के नाम पर कुछ विशेष किया जाए।
सोचा गया कि आज के दौर में दो ही चीजें लोगों को अट्रैक्ट करती है, या तो प्लेयर या फिर मूवी सेलिब्रिटीज।
इसके पहले भी मुंबई में सलमान खान के नाम भाईजान और दिल्ली में अभिनेता धर्मेंद्र के नाम से धरम गरम नाम के रेस्टोरेंट हैं।
इसके बाद उन्होंने अपने कुछ दोस्तों संग थीम बना डाली। अमिताभ की चीजों का कलेक्शन शुरू किया।
पाकिस्तानी आर्टिस्ट से बनवाया लोगो
इसी दौरान उन्होंने नेट की मदद से एक पाकिस्तानी आर्टिस्ट से होटल का लोगो 'शहंशाह' बनवा डाला। हालांकि ये रेस्त्रां उन्होंने अपने पापा को बाकायदा 9 जून 2016 को पारम्परिक ढंग से शुरू कर गिफ्ट किया है।
इसके लिए पहले से चल रहे उनके होटल रॉयल रेजीडेंसी के पुराने रेस्टोरेंट को भी नया लुक देते उसकी हुए इंट्री शोले फिल्म के जेल के दरवाजे जैसी बना दी।
'बिग बी' की यादों को समेटे है ये रेस्टोरेंट
रक्ष बताते हैं- रेस्टोरेंट के अंदर घुसने पर सीलिंग पर मूवी की रील पर अमिताभ बच्चन की फिल्में घूमते हुए नजर आती हैं।
दीवारें 'दीवार' फिल्म से प्रभावित है। रेस्टोरेंट के अंदर लगी अमिताभ की तस्वीरें उनके बचपन से लेकर प्रेजेंट टाइम तक की हैं।
इसके अलावा अमिताभ के कुछ फेमस डिशेज में हरी मिर्च का पनीर टिक्का, सब्जगिलावट का कबाब, चाइनीज डिशेज में होटशॉट पोटैटो, कैनलोनी रोल, सुर्ख पनीर कोरमा और दाल रेजीडेंसी आदि हैं।
रेस्तरां में घुसते ही टेबल्स पर अमित की मूवीज के नाम की प्लेटें रखी हुई हैं।
जैसे- पहली टेबल ''दोस्ताना द कंफिडेंशियल'' है। टेबलों पर परोसे जाने वाले डिशेज भी अमित जी के नाम पर है। जैसे- डिजर्ट स्पेशल डिश का नाम ''जादूगर'' है।


Post a Comment