जब इन फोटो को समझा गया पेंटिंग, रियल में एेसे बनते हैं ये अजीबोगरीब सीन
कई बार पृथ्वी पर ऐसी घटनाएं घट जाती हैं जो रेयर होती हैं। इन घटनाओं पर एक बार तो यकीन ही नहीं होता कि ये रियल हैं। लेकिन जब उनके बारे में पूरी जानकारी सामने आती हैं तो लगता है कि वाकई में दुनिया बहुत अजब-गजब है।
ज्वालामुखी फटने के समय इसके आसपास तूफान जैसी बिजली चमकने का फोटो अद्भुत है। इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ये सुंदर पेंटिंग है। कई साइंटिस्ट मानते हैं कि ऐसा हो नही सकता लेकिन ये संभव होता है।
जब कोई भी ज्वालामुखी फटता है तो पॉजिटिव चार्ज वाले कण पैदा होकर वायुमंडल में फैल जाते हैं। वे उनके नेगेटिव चार्ज से रिएक्ट करते हैं जो ऑलरेडी वायुमंडल में होते हैं। तब सामने आता है बिजली चमकने के साथ ज्वालामुखी का फटना।

Post a Comment