ये हैं देश के 10 मशहूर यू ट्यूबर्स और उनके रियल लाइफ पार्टनर्स
इनका अंदाज भी किसी सितारे से कम नहीं है।
पहले उन लोगों को सेलिब्रिटी माना जाता था जो टीवी या फिल्मों में नजर आते हैं। ऐसे में एक्टर्स के पास भी फेमस होने के लिए ये दो ही प्लेटफॉर्म्स हुआ करते थे।
लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया आया, सबके वारे-न्यारे हो गए। वीडियो मेकर्स के लिए यू-ट्यूब किसी लॉटरी से कम नहीं है।
यू-ट्यूब पर बस वीडियो वायरल होने की देर होती है। इसके बाद बंदा अपने आप हीरो बन जाता है। तभी तो आज कई यूट्यूबर्स देश ही नहीं बल्कि दुनिया में जाने जाते हैं।
फिल्मों और टीवी के बाद आजकल वेब सीरीज भी हर तरह की कहानी को कहने का जरिया बन गई है।
फेवरेट फिल्म की तरह ही आपकी भी कोई फेवरेट वेब सीरीज या कोई फेवरेट यूट्यूबर तो होगा ही। इनमें तन्मय भट्ट, सुमित व्यास और अभिष मैथ्यू जैसे नाम शामिल होंगे।
मगर कभी आपने इन यूट्यूबर्स के रियल लाइफ पार्टनर्स के बारे में कोई बात सुनी है? क्या आप जानते हैं कि इनके पार्टनर्स कौन हैं या फिर क्या काम करते हैं? नहीं। तो चिंता की कोई बात नहीं है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी ही कुछ जानकारी।
सुमित व्यास
'परमानेंट रूममेट्स' के मिकेश तो आपको याद होंगे। वैसे तो सुमित ने कुछ टीवी सीरियल्स में भी काम किया था, लेकिन 'परमानेंट रूममेट्स' वेब सीरीज ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। सुमित की रियल लाइफ वाइफ एक्ट्रेस शिवानी टंकसाले है।
रोहन जोशी
रोहन जोशी एक कॉमेडियन और 'All India Backchod' क्रू के सदस्य हैं। खबरों की माने तो रोहन, आलिया की बड़ी बहन शाहीन भट्ट को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन दोनों ने कभी इस बात पर कोई कमेंट नहीं किया।
अभिष मैथ्यू
East India comedy जैसी कई कॉमेडी कंपनी से जुड़े अभिष बेहतरीन कॉमेडियन हैं। अभिष ने एक्ट्रेस अर्चना कवि से जनवरी 2016 में केरल के एक चर्च में शादी की थी।
Scherezade Shroff Talwar(शैरी)
शैरी यू ट्यूबर होने के साथ मॉडल भी रह चुकी हैं। शैरी ने अपने मॉडल और एक्टर बॉयफ्रेंड वैभव तलवार से दिसंबर 2016 में शादी की थी। ये दोनों एक-दूसरे को 12 साल से डेट कर रहे थे।
तन्मय भट्ट
स्टैंडअप कॉमेडी की फील्ड में तन्मय भट्ट एक बड़ा नाम हैं। तन्मय 'All India Backchod' कॉमेडी ग्रुप के को-फाउंडर भी हैं। अफवाहों की माने तो तन्मय, Buzzfeed India की एडिटर-इन-चीफ रेगा झा को डेट कर रहे हैं।
हर्ष बेनीवाल
हर्ष बेनीवाल मशहूर यूट्यूबर हैं। हर्ष के यूट्यूब पर लगभग साढ़े 9 लाख फॉलोअर्स हैं। हर्ष के इस सफर में उनके साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड प्रतिष्ठा शर्मा हमेशा साथ रही हैं। ये दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स शेयर करते रहते हैं।
वीर दास
वीर दास मशहूर कॉमेडियन, एक्टर और यूट्यूबर हैं। वीर ने अपनी गर्लफ्रेंड शिवानी माथुर से अक्टूबर 2014 में शादी की थी। दोनों ने एक-दूसरे को पांच साल तक डेट किया था।
श्रुति अर्जुन आनंद
श्रुति अर्जुन आनंद महिलाओं की यूट्यूब स्टार हैं। वो महिलाओं को DIY ब्यूटी टिप्स देती हैं। श्रुति ने 2009 में अर्जुन आंनद से शादी की थी और 2010 में यह कपल अमेरिका शिफ्ट हो गया था।
विपुल गोयल
विपुल गुप्ता स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। विपुल 'Humorously Yours' वेब सीरीज के मुख्य किरदार रहे हैं। विपुल ने नैंसी गोयल से 2014 में शादी की थी।
हरपाल सिंह सोखी
हरपाल सिंह सोखी देश के सेलिब्रिटी शेफ हैं। सोखी मुंबई में अपनी पत्नी अपर्णा के साथ रहते हैं। उनकी दो बेटियां अनुष्का और अंतरा भी हैं।


Post a Comment