अक्षय की पहली हीरोेइन शांतिप्रिया को अब पहचानना मुश्किल है !
साल 1991 में रिलीज हुई थी अक्षय कुमार की पहली फिल्म सौगंध। इस फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च हुई थी शांतिप्रिया।
अक्षय कि ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में नाकामयाब रही हो, लेकिन सौगंध के गाने बहुत ही पसंद किए गए थे।
साथ ही अक्षय कुमार और शांति प्रिया को बॉलीवुड में पहचान मिली थी। साऊथ से बॉलीवु़ड आई शांति प्रिया ने इस फिल्म में बहुत बोल्ड सीन दिए थे।
यही नहीं शांति के लुक और पहली ही फिल्म में बोल्ड किस को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी भी गई थी। क्योंकि उस जमाने इतने बोल्ड सीन किसी फिल्म में प्रदर्शित नहीं किए जाते थे।
हांलाकि फिल्म में अक्षय और शांति प्रिया की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी। अक्षय तो साल 1992 में आई फिल्म खिलाड़ी के बाद स्टार बन गए लेकिन शांति प्रिया करियर कुछ खास नहीं रहा।
इस दौरान शांति प्रिया ने मेहरबान, फूल और अंगार, मेरे साजन साथ निभाना, वीरता और इक्के पे इक्का जैसी फिल्मों में काम किया ।
शांति प्रिया उन दिनों एक्टर सिद्धार्थ रे को डेट कर रही थी। साल 1999 में शांति प्रिया ने सिद्धार्थ रे से शादी कर ली।
शांती प्रिया और सिद्धार्थ के दो बच्चे हुए , जिंदगी अच्छी चल रही थी लेकिन साल 2004 में शांति प्रिया के पति सिद्धार्थ रे की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
शांतिप्रिया के पति सिद्धार्थ रे वी. शांताराम के पोते थे। उन्होंने 1992 में फिल्म 'वंश' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
इसके बाद वे 'तिलक' और 'मिलेट्रीराज' जैसी कई फिल्मों में नजर आए। सिद्धार्थ को ज्यादातर लोग फिल्म 'बाजीगर' में उनके दमदार रोल के लिए जानते हैं।
इसमें उन्होंने काजोल के दोस्त और इंस्पेक्टर करण सक्सेना का रोल किया था। उनपर फिल्माया गया सॉन्ग 'छुपाना भी नहीं आता' खूब पॉपुलर हुआ था।
दो बच्चों की मां बन चुकी थीं और अपने परिवार का सारा भार उनके कंधों पर आ गया। यही सोचकर उन्होंने एक बार फिर से 2008 में वापसी की।
हालांकि इस बीच वह साउथ इंडियन सिनेमा की कई फिल्में कर चुकी थी लेकिन वो कुछ खास नहीं रहीं।
तभी तो इस बार उन्होंने फिल्मों में नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर अपना हाथ आजमाया। शांति प्रिया माता की चौकी और द्वारिकाधीश जैसे दो टीवी शोज में नजर आईं। शांतिप्रिया की आखिरी फिल्म 2011 में आई थी ।


Post a Comment