Header Ads

इस फिल्म से निकाली गईं थीं हेमा मालिनी, ऐसे मिली थी पहली बॉलीवुड फिल्म



बॉलीवुड में ड्रीमगर्ल नाम से फेमस हेमा मालिनी 16 अक्टूबर को अपना बर्थडे मना रही हैं। 1963 में हेमा ने तमिल फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद हेमा ने 1968 में फिल्म ‘सपनों के सौदागर’ से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि हेमा को एक बार साउथ की फिल्म से निकाला जा चुका है यही नहीं अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए उन्हें राज कपूर को कॉपी करना पड़ा था और कॉपी करने के बाद ही उनको उनकी पहली हिंदी फिल्म मिली थी।

हेमा बताती हैं, ‘स्क्रीन टेस्ट देने के लिए मुझे ‘आर. के. स्टूडियो’ में बुलाया गया था। मैं वहां पहुंची तो इस फिल्म के निर्देशक महेश कौल के साथ खुद राज साहब भी मौजूद थे। महेश जी के जरिए मैंने राज साहब से अनुरोध किया कि वे मुझे थोड़ा एक्ट करके बता दें कि क्या करना है तो मैं कर लूंगी।’ मेरी बात से महेश जी जितना हैरान थे, राज साहब ने उतनी ही मासूमियत से कहा था- ‘कोई बात नहीं, उसे मालूम नहीं है ना, इसलिए मैं करके बता देता हूं।’ राज ने तब ‘जिस देश में गंगा बहती है’ के एक संवाद पर अभिनय करके दिखाया, जिसे उस फिल्म में पद्मिनी ने बोला था। जाहिर है कि राज ने जिस नज़ाकत से वो संवाद बोला था, हेमा ने उसे हू-ब-हू दोहरा दिया। हेमा के मुताबिक, ‘आप कह सकते हैं कि राज साहब की नक़ल करने में पास होने के बाद ही मुझे ‘सपनों...’ के लिए फाइनल किया गया था।’