कभी यहां रखे जाते थे लड़ाकू विमान, आज अंदर से देख नहीं हो पाएगा यकीन
कुछ समय पहले इस जगह पर विमान खड़े किए जाते थे, उनके पार्ट्स को जोड़ा जाता था और मेंटनेंस किया जाता था। अब इसी जगह को अगर बाहर से देखा जाए तो टेक्निकल फैक्ट्री नजर आती है। वहीं अगर कोई इसके अंदर चला जाए, तो एक अलग ही दुनिया देखकर हैरान हो सकता है। यह जगह अब स्पेशल रिसॉर्ट का रूप ले चुकी है, जो स्थित है जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग शहर में। यह स्पेशल रिसॉर्ट ब्रांडेनबर्ग जैसे ठंडे शहर के लोगों को गर्मी का अहसास कराता है।
इसका नाम ट्रॉपिकल आइलैंड रिसॉर्ट है। जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग शहर में ठंड के दिनों में माइनस 1°C टेम्प्रेचर होता है। वहां का एवरेज टेम्प्रेचर 18°C है, वहीं इस रिसॉर्ट के अंदर 25 °C टेम्प्रेचर रखा गया है, जो उस शहर के लिहाज से गरमी का अहसास कराता है। यही वजह है कि यहां लोग बड़े आराम से स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनकर पूल में तैरते हैं। यह रिसॉर्ट 1200 फीट लम्बा, 700 फीट चौड़ा और 350 फीट ऊंचा है।
इस जगह को 2003 में मलेशियन कॉर्पोरेशन ने खरीद लिया था और फिर इसे रिसॉर्ट के रूप में डेवलप किया। वहां पर जाकर लगता ही नहीं कि ये जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग नामक ठंडे इलाके में स्थित है। अक्सर लोग वहां पर वीकेंड बिताने जाते हैं। इस रिसॉर्ट में दुनिया का सबसे बड़ा इंडोर रेनफॉरेस्ट भी है।

Post a Comment