Header Ads

देवर को भाभी से मजाक पड़ा महंगा, पति और बेटों के साथ मिल उठाया ये कदम


देवर को भाभी से मजाक करना महंगा पड़ गया। मजाक में कही गई बात भाभी को इतनी बुरी लगी कि पहले तो उसने देवर को चप्पल पिटाई की।

फिर पति और बेटों के साथ मिलकर उसका मर्डर कर दिया। मामला छोटी सिलारी गांव का है। इस दौरान बीच- बचाव करने आए मृतक का बड़ा भाई भी घायल हो गया। घायल हालत में उसे सीटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया।

 देवर पर फावड़ा, लाठी और कतरना से हमला किया गया है। इस घटना के 24 घंटे के अंदर ही देवनगर पुलिस ने हत्या के आरोप में पांचों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।क्या है मामला...

- मंगलवार को 24 वर्षीय संतोष बंजारा ने अपने घर के सामने रहने वाली चाचा के लड़के दुल्ली उर्फ दौलत सिंह की पत्नी राधा बाई उर्फ खदोरबाई के साथ मजाक में कुछ कह दिया।

- भाभी को उसकी मजाक इतनी बुरी लगी कि उसने चप्पल उठाकर संतोष को मार दी। जब शाम को उसका पति दुलीचंद बंजारा घर आया तो उसने दोपहर में हुए मामले का पता चला।

- इसके बाद दुलीचंद ने संतोष के घर के सामने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। संतोष के भाई राजेश बंजारा ने भाई की हरकत के लिए माफी मांगी।

- उसकी बात सुनने की बजाय उस पर फावड़ा और लाठी से हमला कर उसकी पिटाई लगा दी।

- अपने भाई को बचाने पहुंचे संतोष पर कतरना और फावड़ा से हमला कर दिया, जिससे संतोष वहीं पर ढेर हो गया।

- परिवार के लोग संतोष और राजेश को घायल हालत में सिटी हॉस्पिटल लेकर आए। यहां डाक्टर ने संतोष को मृत घोषित कर दिया, राजेश का इलाज किया जा रहा है।

भाई ने भाभी से कर दिया मजाक, इसलिए उन पर हुआ हमला

- जिला अस्पताल में भर्ती राजेश बंजारा ने बताया कि कल दोपहर के समय उसके छोटे भाई संतोष ने भाभी के साथ मजाक में कुछ कह दिया।

- इस बात को लेकर भाभी ने अपने पति और बेटों के साथ मिलकर उन पर फावड़ा, लाठी और कतरना से हमला कर दिया। इस झगड़े में उसके भाई की मौत हो गई।

हत्या के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

देवनगर थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि छोटी सिलारी गांव में पांच लोगों ने मिलकर संतोष बंजारा की हत्या कर दी।

इस मामले में दुलीचंद उर्फ दौलत सिंह पुत्र मलखान सिंह, पप्पू पुत्र मलखान सिंह, भारत सिंह पुत्र बाबूलाल बंजारा, पिंकेश पुत्र बाबूलाल और राधा उर्फ खदोराबाई पत्नी दुलीचंद बंजारा को गिरफ्तार कर लिया है। श्री जादौन ने बताया कि पुरानी रंजिश पर यह वारदात हुई है।