Header Ads

अगर बॉडी में बढ़ जाए इस तरह का एसिड, तो हो सकती हैं ये 5 प्रॉब्लम्स


मैयो क्लीनिक की एक स्टडी के अनुसार दुनिया में हर पांच में से एक व्यक्ति में यूरिक एसिड का लेवल हाई होता है। लेकिन इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता। परंतु इसके हेल्थ पर इम्पैक्ट काफी सीरियस होते हैं जो जिंदगी भर के लिए परेशानी बन सकते हैं।

यह एसिड हाई प्रोटीन वाले फूड्स में मौजूद प्यूरीन से बनता है। इसका बनना इतना खतरनाक नहीं है। आमतौर पर हर व्यक्ति में यह कम या ज्यादा बनता है और यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है। यह खतरनाक तब साबित होता है, जब बॉडी में रुकने लगता है और यूरिन के जरिए बाहर नहीं निकल पाता है। ऐसी स्थिति में यूरिक एसिड क्रिस्टल्स के रूप में बॉडी में जमा होने लगता है।

हाई प्रोटीन वाले फूड ज्यादा लेने से बॉडी में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है।
किडनी की खराबी के कारण भी बॉडी से यूरिक एसिड पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाता है। इससे भी लेवल बढ़ जाता है।
ज्यादा उपवास करने या हद से ज्यादा डाइटिंग करने से भी यूरिक एसिड का लेवल बढ़ सकता है।

यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने से कई तरह की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मुंबई की चीफ डायटिशियन श्रीमती सुवर्णा सावंतबता रही हैं बॉडी में यूरिक एसिड बढ़ने से होने वाली पांच प्रॉब्लम्स और इसका लेवल कम करने के तरीके।