इस कपल ने छोड़ी लाखों की नौकरी, गाड़ी को ही बना लिया घर और ऑफिस
लोग ग्लैमरस करियर बनाने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देता हैं लेकिन कनाडा के एक कपल ने जिंदगी को फ्री हैंड जीने के लिए अपने ग्लैमरस करियर को ही खत्म कर दिया। अब वे एक वैन में घूमकर लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। वैन को ही उन्होंने अपना घर और वर्क-प्लेस बना लिया है।
कनाडा के ओटेंरियों में रहने वाली 33 साल की Lisa Felepchuk और उनके ब्वॉयफ्रेंड Coleman Molnar ने अपने ग्लैमरस जॉब को छोड़कर कुछ अलग हट कर काम करने की ठानी। लिसा जहां एक महिलाओं की लग्जरी मैग्जीन की एडिटर इन चीफ थी तो वहीं कोलमेन पुरुषों की मैग्जीन में डिजीटल एडिटर थे। अपनी ९, से 5 बजे की जिंदगी से बोर होकर दोनों ने ये कदम उठाया।
उन्होंने 8 हजार डॉलर में 1983 की एक वैन खरीदी और उसे लग्जरियस घर में तब्दील कर दिया। इसी में रहकर अब दोनों फ्रीलांस राइटिंग का काम कर रहे हैं। उनका इरादा कनाडा के साथ ही अमेरिका के शहरों में जाने का भी है।

Post a Comment