Header Ads

2 साल की हुई सनी लियोनी की बेटी, US में पति के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे


सनी लियोनी और डेनियल वेबर की बेटी निशा कौर वेबर 2 साल की हो गई है।

सनी लियोनी ने पति डेनियल वेबर के साथ जुलाई में लातूर (महाराष्ट्र) से एक बेबी गर्ल को अडॉप्ट किया था। कपल ने बेटी का नाम निशा कौर वेबर रखा था।

हाल ही सनी और डेनियल ने बेटी का दूसरा बर्थडे अरिजोना(US) में सेलिब्रेट किया। सामने आई फोटो में निशा प्रिसेंस क्राउन लगाए मम्मी-पापा के साथ पोज देतीं नजर आ रही हैं।21 महीने की बेटी को लिया था गोद...

- सनी लियोनी 21 महीने की बेटी को गोद लिया था।

- बच्ची को लेकर ये खबर भी सामने आई थी कि उसे अडॉप्शन से पहले करीब 11 पैरेंट्स ने अपनाने से इंकार कर दिया था।

- जिसकी इस बड़ी वजह बच्ची का काला रंग बताया गया था।

चाइल्ड अडॉप्शन रिसोर्स एजेंसी ने किया था खुलासा

- बच्चों को गोद देने वाली चाइल्ड अडॉप्शन रिसोर्स एजेंसी (सीएआरए) के सीईओ, लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार ने इस बात का खुलासा किया था।

- उनका कहना था, ज्यादातर फैमिली बच्चे के रंग, चेहरे और बच्चे की मेडिकल हिस्ट्री को लेकर बेहद उत्सुक रहते हैं और इन्हीं वजहों से बच्चों को अपनाया या ठुकराया जाता है।

- यहीं वजह रहीं कि निशा को 11 फैमिली ने अडॉप्ट करने से इंकार किया लेकिन सनी और उनके पति डेनियल ने इन सब में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

- सनी ने बच्ची के बैकग्राउंड, रंग, मेडिकल हिस्ट्री जैसी चीजों की परवाह न करते हुए उसे गोद लिया था।

9 महीनों की प्रोसेस के बाद सनी को मिली थी बेटी

- दीपक कुमार के मुताबिक, "सनी ने अन्य फैमिलीज की तरह ही लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार किया।

- "हम इस बात की इज्जत करते हैं कि उन्होंने नियमों को तोड़े बिना ही सारी फॉर्मेलिटीज पूरी की थी।"

- सनी ने 30 सितंबर 2016 को CARA के वेब पोर्टल के जरिए बच्चे को गोद लेने के लिए आवेदन किया था।

- सनी के आवेदन के लगभग 9 महीनों बाद 21 जून 2017 को उन्हें इस बच्ची के बारे में बताया गया। जिसे उन्होंने अडॉप्ट कर लिया था।