Header Ads

खंडहर में थे लड़का-लड़की, पकड़े गए तो बोले- प्लीज वीडियो मत बनाओ


जाखल के सरकारी अस्पताल के खंडहर कमरों में छुप कर मिल रहे लड़के व लड़की को कर्मचारियों आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

कर्मचारियों ने दोनों की धुनाई और उनका वीडियो भी बना लिया। जब लोग उनका वीडियो बनाने लगे तो दोनों रोते हुए बोले-प्लीज वीडियो मत बनाइए।

हालांकि इसके बाद दोनों फरार हो गए। लड़का अपनी मोटरसाइकिल और कागज छोड़कर फरार हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को सूचना दे दी है।

- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाखल प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें पिछले काफी दिनों से जानकारी मिल रही थी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खाली पड़े खंडहर कमरों में कुछ युवक-युवतियां देखे जा रहे हैं।

- उन्होंने वहां स्टॉफ की ड्यूटी लगाई तो एक लड़का व लड़की रंगरलियां मनाते पकड़े गए। दोनों एक पंजाब नंबर की बाइक पर थे।

- पकड़े जाने पर वे भागने लगे तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उनकी धुनाई की और वीडियो बना लिया।

- इसके बाद वे वहां से फरार हो गए। लड़के की बाइक और उसमें रखे कागज पुलिस को सौंप दिए गए हैं। पुलिस को कार्रवाई करने के लिए शिकायत देने की तैयारी है।