किरन बेदी ने डांस करती महिला को पीएम मोदी की मां बताकर गलत वीडियो किया पोस्ट, लोगो ने लगाईं फटकार
दीवाली के दिन पुरे देश में त्योंहार की धूम थी हर कोई अपने अपने अनुसार दीवाली का जश्न मन रहा था.
दिवाली के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना के साथ दिवाली मनाई तो उनकी मां ने अपने घर पर ही दिवाली की पूजा कर माँ लक्ष्मी को प्रसन्न किया सबसे मजेदार बात तो उस समय हुई जब मोदी की माँ ने इस ख़ास मौके पर गुजराती पारंपरिक गीत पर गरबा कर सबको चौका दिया.
इस मोके पर मोदी की माँ का गरबा करते हुए वीडियो उपराज्यपाल किरन बेदी ने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है.
किरन बेदी ने दीवाली के उपलक्ष्य पर नरेंद्र मोदी की माँ का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है की 97 की उम्र में भी दीवाली का उत्साह वाकई देखने लायक है.
उन्होंने आगे लिखा है यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन हैं जो अपने घर में दीवाली का उत्साह मना रही हैं.
यह पहली बार देखा गया है जब मोदी की माँ गरबा करती नजर आईं है. इससे पहले वह जब नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की थी उस समय पुराने नोट बदलवाने के लिए बैंक की लंबी लाइन में खड़ी हुई थी
जब वह बैंक गई थी तो उनके साथ उनके रिश्तेदार थे. उस समय हीराबेन ने 4,५००, रुपए के पुराने नोट बदलवाए थे.
वैसे तो नरेंद्र मोदी की माँ हीराबेन अपना सादगीपूर्ण जीवन ही जीती हैं वह सार्वजनिक परिवहन से ही अपनी कोई सी भी यात्रा करती हैं. नियमित जांच के लिए भी गांधीनगर के सरकारी अस्पताल में हीराबेन ऑटो रिक्शा से ही आई थीं.
यदि आप अभी तक सोच रहे थे कि यह महिला प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी कि माँ है तो आप गलत सोच रहे है क्यों कि किये गए ट्वीट में एक नहीं बल्कि दो बड़ी गलतियां हैं.
पहली गलती तो यह है कि ये वीडियो दिवाली का नहीं बल्कि नवरात्री के दिनों का है. ओर दूसरी गलती ये है कि यह महिला नरेन्द्र मोदी की मां नहीं हैं.
यह वीडियो को यूट्यूब पर 3 अक्टूबर को अपलोड हुआ था.वीडियो में कौन सी महिला डांस कर रही है अभी इसका पता चल नहीं पाया है. लेकिन यह महिला हीराबेन मोदी नहीं है.
इस जानकारी के कुछ देर बाद किरन बेदी ने फिर दूसरा ट्वीट भी किया जिसमे उन्होंने बताया कि कि उन्हें गलत जानकारी दी गई थी.


Post a Comment